पीते समय सूप गिराया तो शबाना आजमी ने टोका, जवाब में जावेद अख्तर ने बना दी मजेदार पैरोडी

शबाना आजमी हाल ही में फेसबुक पर लाइव आईं और अपने फैन्स के साथ इंटरेक्ट हुईं। इस दौरान उन्होंने हसबैंड जावेद अख्तर से जुड़ा एक रोचक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में जब जावेद सूप पी रहे थे। तब वे पीने से ज्यादा इसे गिरा रहे थे। इस पर उन्होंने उन्हें जिस अंदाज में टोका, वह उनके लिए मजेदार पैरोडी का आइडिया बन गया।

जावेद ने बनाया 'अभी न जाओ' का फनी वर्जन

वीडियो में शबाना आजमी बता रही हैं कि उन्होंने जावेद से कहा कि इस तरह तुम खाओगे तो कितना तुम गिराओगे। इस पर जावेद ने जवाब में एक गीत गाया, जो 1961 की फिल्म 'हम दोनों' के गीत 'अभी न जाओ' का फनी वर्जन था। शबाना ने यह गीत अपने लाइव सेशन में गाकर सुनाया।

जावेद ने यह गीत बनाया
जावेद ने जो गीत बनाया, वह इस प्रकार है, "जो इस तरह से खाओगे तो कितना तुम गिराओगे, जो सूप इस पे गिर गया तो जानते हो होगा क्या? ये दाग धुल न पाएगा, ये दाग धुल न पाएगा, जो धोएगा, बताएगा कि साबुन इस पे घिस दिया, ये दाग पर मिटा नहीं।" अंत में शबाना ने मुस्कराते हुए दर्शकों से पूछा है कि क्या यह सुखद नहीं है?



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो साभार: शबाना आजमी के फेसबुक लाइव सेशन से।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VrwwOb

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......