क्वारैंटाइन होकर गिटार बजाना सीख रही हैं रश्मि देसाई, बोलीं- 'खुशियां ढूंढने की कोशिश कर रही हूं'
लॉकडाउन के चलते सभी सेलेब्स इन दिनों घर पर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। ऐसे में रश्मि देसाई भी इस टाइम को खूब एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आई है जिसमें वो अपने भांजे से गिटार बजाना सीख रही हैं।
रश्मि देसाई ने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने गिटार लेसन का मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें रश्मि गिटार की कॉर्ड को समझने की कोशिश कर रही हैं। इसमें उनका भांजा भी खूब मदद कर रहा है। वीडियो के साथ रश्मि लिखती हैं, जिंदगी बहुत छोटी है। खूबसूरत मेमोरी बनाने के मौके को ना खोएं। इस तरह के मूवमेंट में खुशिया ढूंढने की कोशिश कर रही हूं। मुझे नई चीजे सीखना बहुत पसंद है और इसके लिए इससे बेहतर टाइम क्या होगा। चलो इस वक्त वो करें जिसका हमने कभी सपना देखा था मगर कभी कर नहीं पाए।
बिग बॉस 13 शो के दौरान रश्मि देसाई ने कई बार अपनी फैमिली से उनके बिगड़े रिश्तों का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि कई सालों ने वो परिवार के साथ ठीक तरह से बात नहीं कर पाई हैं। हालांकि शो खत्म होने के बाद खबरें थीं कि परिवार में सुलाह हो गई है। वहीं क्वारैंटाइन इन रिश्तों को सुधारने में और मदद कर सकता है।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xQxP1i
Comments