नीना गुप्ता ने मास्टरशेफ विकास खन्ना से फोन पर सीखा लेमन केक बनाना, वीडियो शेयर कर खुद को बताया 'फायदू'

लॉकडाउन के बीच एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों फैमिली के साथ उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में हैं। जहां से वे मजेदार वीडियो शेयर करते हुए फैंस को अपनी रुटीन लाइफ से अपडेट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे मास्टर शेफ और फिल्ममेकर विकास खन्ना से वीडियो कॉल पर 'लेमन केक' बनाना सिखती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने खुद को 'फायदू' यानी दूसरों से फायदा लेने वाला भी बताया।

वीडियो शेयर करते हुए नीना ने लिखा, 'मेरे साथ खूबसूरत फिल्म 'द लास्ट कलर' बनाने के बाद शेफ विकास खन्ना अब मुझे लेमन केक बनाना सिखा रहे हैं।' #masterchef #vikaskhanna #thelastcolor #baking #quarantine अपने इस वीडियो में नीना ने केक बनाने की पूरी प्रक्रिया दिखाई। खास बात ये है कि नीना के साथ-साथ विकास ने भी न्यूयॉर्क में यही केक बनाया।

नीना ने खुद को बताया 'फायदू'

वीडियो में नीना कहती हैं, ''जब से ये लॉकडाउन हुआ है ना मेरा नाम हो गया है 'फायदू', मतलब मैं सब लोगों का फायदा उठा रही हूं। और अभी वर्ल्ड फेमस, मिशेलिन शेफ, मास्टरशेफ विकास खन्ना का भी अभी फायदा उठा रही हूं। क्योंकि वो मुझे न्यूयॉर्क में बैठकर यहां लेमन केक बनाना सिखा रहे हैं।''

विकास पूरे वक्त रहे साथ

इसके बाद विकास वीडियो कॉल के जरिए बात करते हुए नीना को लेमन केक बनाने का तरीका बताते हैं। वे केक तैयार होने तक उन्हें गाइड करते रहे। केक तैयार होने के बाद नीना मजाकिया अंदाज में कहती हैं, 'देखा मैंने कैसे फायदा उठाया अपनी फ्रेंडशिप का विकास के साथ।' आखिरी में नीना केक को हाथों में लेकर फ्लाइंग किस देते हुए विकास को इसके लिए थैंक्स कहती हैं।

लगातार दिखा रही कुकिंग स्किल्स

लॉकडाउन के दौरान मुक्तेश्वर में रहते हुए नीना कुकिंग में जमकर हाथ आजमा रही हैं। हाल ही में उन्होंने साधारण रोटी से 'देसी पिज्जा' बनाना सिखाया था। और इससे कुछ ही दिन पहले ओरैंज केक बनाते हुए वीडियो शेयर किया था। अब उन्होंने मास्टरशेफ विकास खन्ना के स्पेशल 'लेमन केक' की विधि फैंस के साथ शेयर की है।

##

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नीना गुप्ता ने विकास खन्ना के साथ उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म 'द लास्ट कलर' में काम किया है। (फोटो और वीडियो साभारः नीना गुप्ता के सोशल मीडिया अकाउंट से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34TRLg9

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......