विघ्नहर्ता गणेश में अपने किरदार के लिए चाइल्ड आर्टिस्ट निष्कर्ष दीक्षित ने सीखा लाठी चलाना
विघ्नहर्ता गणेश ने 650 से ज्यादा एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं। इस शो में शिव, पार्वती और गणेश के अलग-अलग अवतारों का चित्रण किया गया है, जिसके चलते इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। इस शो में भगवान गणेश की भूमिका निभा रहे यह चाइल्ड आर्टिस्टअपने फाइट सीक्वेंस में बॉडी डबल का इस्तेमाल करने से बचते हैं, और अब उन्होंने लाठी चलाना सीखने का फैसला किया है।
ट्रेनर करवा रहे प्रैक्टिस: दरअसल, शो में कुछ लड़ाई वाले दृश्य की शूटिंग की जानी है और इसके लिए इस बाल कलाकार ने शुरुआत में तलवारबाजी सीखने की इच्छा जताई थी। लेकिन उनकी उम्र और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने उन्हें लाठी चलाना सीखने के लिए रजामंदी दी। इस शो में कार्तिकेय का रोल निभा रहे एक्टर बसंत भट्ट भी अब सेट पर निष्कर्ष की मदद कर रहे हैं। हर दिन एक ट्रेनर निष्कर्ष को प्रैक्टिस करवाते हैं ।
खुश हैं निष्कर्ष: निष्कर्ष कहते हैं, "इस शो में कुछ लड़ाई वाले दृश्य हैं और मुझे खुशी है कि मैं इन दृश्यों का हिस्सा बनने जा रहा हूं। मैं इसमें अपना बेस्ट देना चाहता था और इसलिए मैंने तलवारबाजी सीखना चाहा, लेकिन मेकर्स इसमें झिझक रहे थे क्योंकि वे मेरी सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद थे। फिर उन्होंने मुझे लाठी चलाना सीखने की सलाह दी और इसके लिए सेट पर एक प्रोफेशनल ट्रेनर को भी बुलवाया। इसके अलावा शो में कार्तिकेय का रोल निभा रहे बसंत भैया भी मुझे अपनी कला को बेहतर बनाने में मदद कर रहे हैं। मैं इस फाइट सीक्वेंस को परफॉर्म करने को लेकर काफी उत्साहित हूं।"
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ymQy4x
Comments