भारती ने बताया कैसे कर रहीं घर में शो की शूटिंग, पति को काम करते देख बोलीं- बेचारा लड़का मेहनत कर रहा है

लॉकडाउन की वजह से जहां सभी टीवी शो की शूटिंग रूकी हुई है, वहीं ऐसे में कॉमेडी क्वीन भारती सिंह कलर्स टीवी पर नया शो 'हम तुम और क्वारैंटाइन' लेकर आई हैं। जिसमें वो और उनके पति हर्ष लिंबाछिया कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं। शो की खासियत ये है कि कपल इस शो को अपने घर में ही शूट कर रहा है। हाल ही में भारती ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वे इसकी शूटिंग कैसे कर रहे हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा, 'आज मैं आपको बताती हूं हम घर में कैसे शूट कर रहे हैं।#funnyvideos #quarantine #humtumaurquarantine #stayhome #blessed'

भारती बोलीं- लोग पूछ रहे थे आप कैसे शूट कर रहे हो?

वीडियो में भारती अपना चेहरा बिना दिखाए कहती हैं, 'बहुत सारे लोग ये पूछ रहे हैं कि जब क्वारैंटाइन में बाहर आजा नहीं सकते, तो फिर आप लोग शूटिंग कैसे कर रहे हैं? तो आज मैं बता ही देती हूं कि हम लोग शूटिंग कैसे कर रहे हैं?' इसके बाद वे कैमरे को सामने की ओर घूमा देती हैं, जहां उनके पति हर्ष कैमरा, लाइट और मोबाइल सेट करते नजर आते हैं।

वीडियो में दिखा भारती का डरावना चेहरा

आगे वे कहती हैं, 'ये देखो, ये देखो, लड़का लगा हुआ है, मेहनत कर रहा है बेचारा। ये देखो ये हमारे पास लाइट है। ये हमारा घर है और यही हमारा सेट है। अब पता चला कितनी मेहनत कर रहे हैं हम हैं।' इसके बाद वे कैमरे का लैंस अपनी तरफ घूमा लेती हैं, जिससे उनका डरावना मेकअप किया चेहरा दिखाई देता है। फिर वे जोर से हंसते हुए कहती हैं, 'हाय रब्बा की करां, क्या हुआ खूबसूरत लड़की नहीं कभी देखी क्या?'

शो में दिख रही दोनों के बीच नोंकझोंक

भारती और हर्ष के इस नए शो में ये कपल काफी मस्ती-मजा करता दिख रहा है। शो में दोनों के बीच क्यूट नोंकझोंक भी देखने को मिल रही है। इससे पहले ये दोनों कलर्स टीवी के शो 'खतरा खतरा खतरा' में साथ नजर आ रहा था, मगर लॉकडाउन की वजह से शो की शूटिंग फिलहाल बंद है।

##

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाछिया के साथ 'हम तुम और क्वारैंटाइन' में दिख रही हैं। (फोटो व वीडियो साभारः भारती सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eAzZmf

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......