पूजा हेगड़े ने पहली बार बनाया गाजर का हलवा, मां बोली- इतना टेस्टी तो मैं भी नहीं बना सकती
देश में जारी लॉकडाउन के बीच सभी फिल्म स्टार्स घरों में हैं और खुद को व्यस्त रखने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान फिल्म 'मोहनजोदारो' और 'हाउसफुल 4' जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने किचन एक्सपेरिमेंट करते हुए घरवालों को पहली बार गाजर का हलवा बनाकर खिलाया। जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर शेयर किए। हलवा खाने के बाद उनकी मां ने कहा कि वे भी इतना टेस्टी हलवा नहीं बना सकतीं।
गाजर के हलवे के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर करते हुए पूजा ने लिखा, 'मैंने हलवा बनाया और इसे खाया भी... गाजर का हलवा मास्टरशेफ पूजा हेगड़े द्वारा। #क्वारैंटाइनलाइफ #किसदकुक' इसके अलावा अपनी इंस्टा स्टोरी में उन्होंने हलवा खाते हुए मां और पिता की वीडियो क्लिप भी शेयर की। जिसमें वे बता रहे हैं कि उन्हें हलवा कैसा लगा।
मां बोली- इतना अच्छा तो मैं भी नहीं बना सकती
पूजा के हाथ का बना हलवा खाने के बाद उनकी मां कहती हैं, 'फेब्युलस, ये इतना टेस्टी है कि मैं भी इतना अच्छा नहीं बना सकती।' जिसके बाद पूजा कहती हैं- 'मैंने ऐसा कहने के लिए इनको किसी तरह का भुगतान नहीं किया है।' वहीं हलवा खाने के बाद पूजा के पिता कहते हैं, 'लॉकडाउन की सबसे अच्छी बात ये है कि ये खाना बना रही है।'
पूजा ने बताया क्यों खुश हुएमाता-पिता
मां वाली क्लिपशेयर करते हुए पूजा ने लिखा 'मां खुश है क्योंकि उन्हें खाना नहीं बनाना पड़ा।' वहीं पिता के वीडियो के साथ पूजा ने लिखा, 'डैड खुश हैं कि चलो आखिरकार मैं खाना बनाना सीख रही हूं।'
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39IYOJa
Comments