बहन की चोटी खींचकर बालकनी से फेंकने वाले वीडियो पर बवाल, कार्तिक आर्यन ने डिलीट किया वीडियो
कार्तिक आर्यन का टिक टॉक वीडियो विवादों में आ गया है। दरअसल, कार्तिक ने पिछले दिनों अपनी बहन कृतिका के साथ एक फनी वीडियो शेयर किया था जिसमें कृतिका की बनाई रोटी उन्हें पसंद नहीं आती और वह बहन की चोटी पकड़कर उसे घुमाते हैं और फिर उसे बालकनी से फेंक देतेहैं। कई लोगों को यह वीडियो फनी लगा और जमकर वायरल भी हुआ लेकिन कुछ लोगों को यह वीडियो रास नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया पर कार्तिक को घरेलू हिंसा को बढ़ावा देने पर जमकर खरी-खोटी सुनाई जिसके बाद उन्होंने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट करदिया है।
सोना महापात्रा ने जताई आपत्ति: सिंगर सोना महापात्रा ने एक ट्वीट रीट्वीट की जिसमें लिखा,'औरतों से नफरत वाली फिल्मों में एक्टिंग करना अलग चीज है, लेकिन भाई ये खुद ऐसी स्क्रिप्टिंग और डायरेक्शन भी कर रहे हैं।' इसे शेयर करते हुए सोना ने लिखा, यह बंदा औरतों से नफरत वाली फिल्मों में एक्टिंग कर यूथ आइडल बन गया है और अब यह लॉकडाउन में भी ऐसे वाहियात वीडियो शेयर कर रहा है। लॉकडाउन के चलते देश में घरेलू हिंसा के मामले बढ़े हैं। इसे रोको इंडिया।
##
सोना ने आगे लिखा, अब मैंने ये मानना शुरू कर दिया है कि ये कई लोगों के लिए नई पीआर स्ट्रेटिजी हो गई है। या तो महिलाओं के खिलाफ कंटेंट डालें, या ऐसे लोगों को हायर कर लें जिन पर मीटू का आरोप लगा हो और इंतजार करें फेमिनिस्ट्स के बोलने और उनके विरोध करने का। फ्री की पब्लिसिटी, पहले कबीर सिंह, फिर इंडियन आइडल और अब ये भी?'
फिल्म डायरेक्टर ओनिर ने भी ट्विटर पर कार्तिक के वीडियो को बकवास बताया। उन्होंने लिखा, कोई इन्हें बताओ कि फिल्म इंडस्ट्री के कई मेंबर्स घरेलू हिंसा के प्रति आवाज उठाने की बात कह रहे हैं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा, हमें घरेलू हिंसा वाली कॉमेडी बहुत पसंद है।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bu3HYq
Comments