काम्या पंजाबी ने शेयर की शराब की बोतलों के साथ तस्वीर, सोशल मीडिया पर मिल रहे हैं फनी कमेंट्स
लॉकडाउन के चलते सेलेब्स सोशल मीडिया परकाफी एक्टिव हैं जिसके चलते सभी अपनी मजेदार तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं। हाल ही मेंकाम्या पंजाबी ने भी अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनके सामने कई सारी शराब की बोतलें रखी हुई हैं। जहां पूरे देश में शराब की दुकानों पर ताले पड़े हुए हैं वहीं काम्या की ऐसी तस्वीर देखकर फैंस काफी हैरान हैं।
काम्या ने गुरुवार को शराब की बोतलों के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए काम्या लिखती हैं, 'बताओ भाई कब तक है लॉकडाउन। नोट- मैं इनमें से कुछ भी नहीं पीती हूं ना ही मैं शराब पीने का प्रमोशन करती हूं। एंजॉय द व्यू। दिल पर मत लेना'।
तस्वीर सामने आते ही काम्या की पोस्ट पर फनी कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'केवल दीया जलाना था, दुनिया को नहीं'। वहीं एक यूजर लिखता है, 'लॉकडाउन की सबसे अमीर लेडी। लोग मर रहे हैं इसके लिए मैडम जी'।
इस पोस्ट पर काम्या के इंडस्ट्री के दोस्तों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक्टर मनीष नागदेव ने लिखा, 'प्यासो के सामने कुआं रख दिया'। दूसरी तरफ डायंड्रा सोरेन और एक्ट्रेस जस्वीर कौर ने भी हंसते हुए इमोजी कमेंट की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RrelXE
Comments