शिल्पा शेट्टी ने पति राज के साथ किया वर्कआउट, बेटे वियान ने ट्रेड मिल पर दिखाए डांस मूव्स

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मंडे मोटिवेशन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पति राज कुंद्रा के साथ वर्कआउट करती नजर आ रही है। बेटे वियान भी वीडियो में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्हें वीडियो में ट्रेड मिल पर डांस मूव्स दिखाते भी देखा जा सकता है।


शिल्पा ने बताई फैमिली वर्कआउट की अहमियत: शिल्पा ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैंने कुछ दिनों पहले वियान के साथ एक छोटा सा एक्सरसाइज वीडियो शेयर किया था और लोगों ने मुझसे पूरा वर्कआउट वीडियो शेयर करने के लिए कहा था। मेरे पास पूरा वर्कआउट वीडियो तो नहीं है लेकिन जो आर्काइव में है वो शेयर कर रही हूं। मेरा मानना है कि जो परिवार खाना साथ खाता है, प्रार्थना साथ में करता है और वर्कआउट साथ में करता है, वह हमेशा साथ रहता है।'

शिल्पा ने आगे लिखा, 'कई बार मैं और राज सुबह के वक्त साथ में वर्कआउट करते हैं तो वियान भी साथ होते हैं। हम जानते हैं कि उन्हें अभी इसमें मजा नहीं आएगा तो हम खुद एब्स वर्कआउट करते हैं और उन्हें स्लाइड या जम्पिंग करने देते हैं। हमारे वर्कआउट से पेट की मासपेशियां मजबूत होती हैं, साथ ही इससे माइंड-बॉडी का कोआर्डिनेशन भी बेहतर होता है। यह एक बेहतरीन सुबह थी जो हमने साथ गुजारी। उम्मीद है कि आप सब घर में होंगे और सुरक्षित होंगे।'

राज की दूसरी पत्नी हैं शिल्पा: शिल्पा-राज ने 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। शिल्पा राज की दूसरी पत्नी हैं। बेटे वियान का जन्म 2012 में हुआ था। वहीं, उनकी बेटी का जन्म इसी साल सरोगेसी से 15 फरवरी को हुआ है। राज-शिल्पा ने बेटी का नाम समीषा रखा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
actress Shilpa Shetty did a workout with husband Raj, son Viaan showed dance moves at the trade mill


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34OxsAB

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......