टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने मीका सिंह को कहा 'क्वारेंटाइन लव', तस्वीर वायरल होने पर दी सफाई

टेलीविजन एक्ट्रेस चाहत खन्ना और सिंगर मीका सिंह की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट्स ने दोनों की डेटिंग की खबरों को हवा दी है। कुछ दिन पहले ही चाहत ने मीका के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा था, क्वारेंटाइन लव जिसके बाद यह खबरें उड़ने लगीं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं लेकिन अब चाहत ने इस तस्वीर के पीछे की कहानी बताई है।

गाना है 'क्वारेंटाइन लव': चाहत ने बताया, 'मैंने और मीका ने 'क्वारेंटाइन लव' नाम से एक गाना शूट किया है जो कि जल्द ही रिलीज होगा। इसे हमने मीका के घर में ही शूट किया है, हम पड़ोसी हैं तो मैं शूटिंग के लिए उनके घर गई थी। हम दोनों ने मिलकर फोन पर शूट किया है. लोगों को पता नहीं था कि मैं गाना प्रमोट कर रही हूं। उन्हें लगा कि हम डेटिंग कर रहे हैं. हमारा गाना प्रमोट करने का प्लान भी यही था कि कुछ ऐसा करना है जिससे सबके मन में एक सवाल पैदा हो जाए।'


फैन्स ने दी चेतावनी: चाहत ने इंटरव्यू में बताया, कई लोगों ने इस बात से नाराज होकर मुझे सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया क्योंकि उन्हें लगा किमैं मीका के साथ रिलेशनशिप में हूं। मैं नहीं जानती कि लोगों को उनसे क्या परेशानी है, वह अच्छे इंसान हैं। जब मैंने फोटो पोस्ट की तो लोगों में मेरा दिमाग खा लिया। लोगों ने कहा, 'उन्हें डेट नहीं करो।''आपने हमारा दिल तोड़ दिया' आदि।


मीका ने भी शेयर की तस्वीरें: चाहत के बाद मीका ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह चाहत का हाथ चूमते नजर आ रहे थे। वहीं एक वीडियो में नजर आ रहा था कि चाहत ने उनके लिए पानी पूरी बनाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chahatt Khanna breaks silence on ‘quarantine love’ with singer Mika Singh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3a6q3NU

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......