घोड़े को खिलाने से पहले खुद उसका चारा खा गए सलमान खान, लॉकडाउन में फार्महाउस पर बिता रहे वक्त

सलमान खान लॉकडाउन के चलते अपने पनवेल फार्महाउस पर वक्त बिता रहे हैं। वह यहां कुछ दिनों के लिए गए थे लेकिन लॉकडाउन के बाद अपने मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट नहीं जा पाए और उन्हें पनवेल में रहना पड़ गया। अब फार्महाउस से ही सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सलमान का मस्ताना अंदाज सामने आ रहा है। वह घोड़े को चारा खिलाते दिख रहे हैं लेकिन उसे खिलाने से पहले वह खुद ही चारा खाने लगते हैं। सलमान ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा,ब्रेकफास्ट विद माय लव।


यूलिया ने की हॉर्स राइडिंग: सलमान के अलावायूलिया वंतुर ने भी एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह हॉर्स राइडिंग का मजा लेती दिख रही हैं। हालांकि, यह वीडियो पुराना है क्योंकि यूलिया ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है-'बहुत दिन हो गए' जिसके बाद यह साफ हो गया कि वह फार्महाउस में हॉर्स राइडिंग मिस कर रही हैं।यूलिया और सलमान का नाम कई सालों से जोड़ा जा रहा है लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को खुलकर नहीं स्वीकार किया।

##


परिवार से दूर हैं सलमान: पनवेल फार्महाउस पर सलमान अपने परिवार को मिस कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उन्होंने अपने पिता सलीम खान को तीन हफ्तों से नहीं देखा और वह मौजूदा हालातों से काफी डरे हुए हैं। सलमान ने सभी फैन्स को घर में रहने और सुरक्षित रहने की सलाह दी थी।

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Salman Khan Eating Animal Fodder as He Feeds His Horse in farmhouse


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ve2iOG

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......