लॉकडाउन के चलते रोजी-रोटी का संकट झेल रहे सेलेब फोटोग्राफर्स की मदद के लिए आगे आए ऋतिक रोशन

कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच बॉलीवुड सेलेब्स ज़रुरतमंदों को मदद देने की हर संभव कोशिश में लगे हुए हैं। दैनिक वेतन पर काम करने वाले श्रमिकों की मदद के बाद अब सेलेब्स सेलेब फोटोग्राफर्स की मदद के लिए आगे आए हैं जिनका लॉकडाउन के चलते काम बंद हो गया है। ऋतिक रोशन ने इन फोटोग्राफर्स की मदद की है जिसका जिक्र सेलेब फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया है। विरल की फोटोग्राफर्स की एक बहुत बड़ी टीम है जो कि मुंबई में होने वाले इवेंट्स कवर करती है।


विरल ने बताया, 'इतने कठिन समय में, ऋतिक रोशन ने अपने आप उन फोटोग्राफर्स की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है जो कि लोअर मिडिल क्लास परिवारों से हैं। मैं बहुत खुश हूं कि ऋतिक ने हमारी मदद की है। कई एक्टर्स एसोसिएशन या यूनियन के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे जरुरतमंदों की मदद कर रहे हैं चूकिं हम किसी फिल्म एसोसिएशन या ट्रेड यूनियन से नहीं जुड़े हैं इसलिए हमें मदद का फायदा नहीं मिल पाया जिसके बाद ऋतिक ने हमारी मदद की है।' ऋतिक ने इससे पहलेCINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन) को भी 25 लाख रु. की मदद की थी जिससे दैनिक वेतन पर काम करने वाले 4000 श्रमिकों को राहत मिली थी।


रोहित शेट्टी ने भी की मदद: इससे पहले विरल ने खुलासा किया था कि डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने फोटोग्राफर्स के अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसफर कर मदद की है। विरल ने लिखा था, रोहित शेट्टी को दिल से आभार, जिन्होंने पैपराजी फोटोग्राफर्स के परिवारों की मदद के लिए उनके बैंक अकाउंट्स में पैसे डाले। हम सभी रोहित शेट्टी और उनकी पूरी टीम को 'सूर्यवंशी' (शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म) की अपार सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hrithik Roshan came forward to help the photographers facing the livelihood crisis due to the lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cpNnrx

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......