तारा शर्मा ने बाथरूम को बनाया अपना वर्कप्लेस, बोलीं- यह हमेशा नहीं, कभी-कभी होता है

तारा शर्मा एक्ट्रेस और होस्ट होने के साथ-साथ एंटरप्रेन्योर भी हैं और इन दिनों लॉकडाउन की वजह से घर से काम कर रही हैं। हालांकि, इसके लिए कभी-कभी उन्हें बाथरूम को अपना वर्कप्लेस बनाना पड़ रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बाथरूम में लैपटॉप पर अपना काम करती नजर आ रही हैं। तारा ने इसकी वजह भी बताई है।

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "श्श्श...हाहाहा...यह हर दिन नहीं होता। कभी-कभी हो जाता है। जाहिरतौर पर मैं अपने बच्चों और परिवार को हर चीज से बढ़कर प्यार करती हूं और सामान्यतः हमारा वर्क फ्रॉम होम, होमस्कूल का नया सेटअप स्मूद होता है। लेकिन कभी-कभी जब दिक्कत होती है तो मैं अपने लिए इस तरह का (बाथरूम जैसा) शांत वर्कप्लेस तलाशती हूं। सभी घर में रहें, पॉजिटिव रहें, सुरक्षित रहें।"

टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए बनाती हैं शो
तारा ने 'साया' (2003), 'पेज 3' (2005), 'खोसला का घोसला' (2006) और 'दूल्हा मिल गया' जैसी फिल्मों में काम किया है। 2007 में उन्होंने एंटरप्रेन्योर रूपक सलूजा से शादी की और उनके बिजनेस में हाथ बंटाती हैं। साथ ही वे टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए कई तरह शो बनाती हैं, जिनमें टॉक, कुकरी, पैरेंटिंग पर बेस्ड शो शामिल हैं। तारा इन्हें होस्ट भी खुद ही करती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो साभार: तारा शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट से।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3e7r8Iy

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......