मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंतकुमार का मुंबई में निधन, लॉकडाउन के कारण आखिरी वक्त में नहीं पहुंच पाए उनके पास

मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंतकुमार चक्रवर्ती का मुंबई में 95 वर्ष की उम्र मेंमंगलवार को निधन हो गया है। उनका निधन किडनी फेल होने की वजह से हुआ।लेकिन पिता के आखिरी वक्त में मिथुन उनके पास नहीं रह सके। वे कोरोनावायरस के कारण देश में चल रहे लॉकडाउन की वजह से बेंगलुरु में फंसे हुए हैं। मिथुन अपने पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए मुंबई पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

फिलहाल मिथुन के बड़े बेटे मिमोह मुंबई में ही हैं। वहीं उनके बेटे नमाशी की छह साल पुरानी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उनके दादा की तस्वीर मिली है। जिसमें उन्होंने घर का राजा बताया था।

##

न्यूज एजेंसी आईएएनएस के अनुसारबसंत कुमार चक्रवर्ती पिछलेकुछ समय से खराब सेहत से जूझ रहे थे। एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी। उन्होंनेट्वीट में लिखा है-"ईश्वर आप सभी को इस गम से उभरने के लिए ताकत दे।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mithun Chakraborty father dies in Mumbai at the age of 95, Mithun is stranded in Bengaluru due to lockdown


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W2Fbar

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......