चैट सेशन के बीच में अचानक आ गए सलमान खान, यूलिया वंतूर ने पहले इशारे से हटने को कहा फिर उन्हें देखकर मुस्कुराती रह गईं

सलमान खान लॉकडाउन पीरियड अपने पनवेल फार्महाउस पर बिता रहे हैं। वह मार्च में कुछ दिन के लिए पनवेल फार्महाउस पर गए थे लेकिन लॉकडाउन के चलते उन्हें वहीं रहना पड़ रहा है। इस दौरान उनकी करीबी यूलिया वंतुर भी उनके साथ हैं। हाल ही में दोनों का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है।


यूलिया के चैट सेशन के बीच आ गए सलमान: वायरल वीडियो में यूलिया किसी से चैट सेशन में व्यस्त दिख रही हैं तभी सलमान पीछे से आकर उनके कंधे पर हाथ रखकर उनसे कुछ बात कहने की कोशिश करते हैं। यह देखकर यूलिया सकपका जाती हैं औरउन्हें इशारा करती हैं कि वह ऑनलाइन हैं और सलमान झट से फ्रेम से बाहर हो जाते हैं लेकिन यूलिया उन्हें लगातार देखकर मुस्कुराती नजर आती हैं।


फार्महाउस पर जैकलिन भी फंसी: सलमान लॉकडाउन से पहले किसी काम के सिलसिले में पनवेल फार्म हाउस गए थे। उस दौरान बहन अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा और दोनों बच्चे, मां सलमा खान, भतीजे निर्वाण के अलावा जैकलिन फर्नांडीज, वलुश्चा डिसूजा और यूलिया वंतुर भी मौजूद थीं। तभी से सब यहीं वक्त काट रहे हैं। सलमान ने एक वीडियो जारी कर अपने पिता सलीम खान को मिस करने की बात भी कही थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Salman Khan sneaks up on Iulia Vantur at chat session, see her reaction


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RMH4GN

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......