इम्युनिटी बढ़ाने के लिए रकुलप्रीत ने बताया शानदार तरीका, बताई घर पर काढ़ा बनाने की आसान विधि

कोरोनावायरस की वजह से देश में चल रहा लॉकडाउन जारी है। इसी बीच एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने लोगों को इसके संक्रमण से बचने के लिए इम्युनिटी बढ़ाने की सलाह दी है। इसके लिए उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने घर में ही नैचुरल काढ़ा बनाने का आसान तरीका बताया। दरअसल अच्छी इम्युनिटी वाला शख्स ही कोरोनावायरस से बेहतर तरीके से मुकाबला कर सकता है।

अपनी पोस्ट में रकुलप्रीत ने लिखा, 'इस समय में हमें हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को सबसे बेहतर रखने की जरूरत है और इसे करने के लिए प्राकृतिक तरीके से बेहतर तरीका क्या हो सकता है। राशि चौधरी नुस्खे के लिए आपको धन्यवाद। आधा लीटर पानी में चुटकी भर अदरक, काली मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, दालचीनी और लौंग मिलाएं... और इसे आधा होने तक उबलने दें। अगर आपको पसंद हो तो ऑर्गेनिक शहद मिला लें। इसका स्वाद बहुत अच्छा है और ये कैफीन का भी अच्छा बदलाव है।#stayhealthy #stayhome #naturalremedies'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रकुलप्रीत सिंह ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है, कुछ ही वक्त में जिसके 80 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3amv8BZ

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......