डॉगी के साथ खेलती दिखीं करिश्मा तन्ना, वीडियो शेयर कर लिखा- मैंने अपनी ओर से पूरी कोशिश की
देश में जारी लॉकडाउन के बीच एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सेलेब्स टाइम पास करने के लिए तरह-तरह की चीजें कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने रविवार रात को अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वे अपने डॉगी 'कोको' के साथ खेलती नजर आ रही हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा, 'कोको तन्ना के साथ खेलने का समय। इनसे आप #टिक टॉक पर भी मिल सकते हैं। यह सुझाव देने के लिए दर्शानी खत्री आपको धन्यवाद। इस वीडियो को करने के लिए मैंने अपनी ओर से पूरी कोशिश की। हेहेहेहे#quarantine #fun #love'
डॉगी का बना रखा इंस्टा अकाउंट
करिश्मा अपने डॉगी 'कोको' से बहुत प्यार करती हैं और उसे अपने बेटे की तरह मानती हैं और खुद को उसकी मां बताती हैं। उन्होंने उसके नाम से इंस्टाग्राम पेज भी बना रखा है, जहां पर वो उसके फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। बीते महीने एक वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में एक्ट्रेस ने कोको की तरफ से लिखा था, 'मां प्लीज मुझे मत उठाओ, आज रविवार है।' वहीं एक फोटो में जिसमें वो करिश्मा की मां के साथ सोता दिख रहा है, उसके कैप्शन में करिश्मा ने लिखा, 'प्यारी नानी के साथ'।
## ##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39LnQaz
Comments