आयुष्मान और ताहिरा ने लॉकडाउन में बेटी का जन्मदिन बनाया यादगार, वेस्ट मेटरियल से बनाया सजावट का सामान
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप की बेटी वरुष्का आज अपना 6वां जन्मदिन मना रही हैं। लॉकडाउन के बीच इस दिन को खास बनाने के लिए दोनों ने बच्चों से मजेदार एक्टिविटी करवाई हैं। एक वीडियो शेयर कर ताहिरा ने दिखाया किकिस तरह पुराने न्यूजपेपर के इस्तेमाल से सबने मिलकर सजावट का सामान बनाया है। आयुष्मान ने भी इस दिन को यादगार कहा है।
ताहिरा कश्यप ने बेटी के जन्मदिन पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके दोनों बच्चे कुछ पुराने न्यूजपेपर को कलर करते और उनसे क्राफ्टिंग करते दिख रहे हैं। बच्चों के साथ मस्ती करते हुए ताहिरा ने बताया कि वो एक छोटी पार्टी प्लान कर रहे हैं मगर बाजार में गुब्बारे और बाकी सजावटी सामान ना मिलने के चलते उन्होंने घर पर ही इन्हें तैयार किया है। ताहिरा ने ये भी बताया कि इस आर्ट सेसश के पीछे आयुष्मान खुराना है जिन्होंने ये आइडिया दिया था। जिस समय ताहिरा बच्चों के साथ क्राफ्टिंग कर रहीं थीं उस दौरान आयुष्मान सबको गिटार बजाकर सुना रहे थे जिससे फैमिली टाइम और स्पेशल बन गया।
आयुष्मान ने इस दिन को बताया यादगार
अपने फैमिली टाइम की तस्वीर शेयर करते हुए आयुष्मान खुराना ने बेटी को जन्मदिन की बधाई दी है। जिसमें उन्होंने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे वरुष्का। ये क्वारैंटीन हमें बहुत कुछ सिखा रही है। बर्थडे में हम वेस्ट प्रोडक्ट और रिसाइकलिंग करके सजावट का सामान बना रहे हैं। ये बर्थडे हमेशा यादगार रहेगा'। साल 2008 में शादी के बाद आयुष्मान खुराना के दो बच्चे विराजवीर और वरुष्का हैं। जहां बड़े बेटे विराजवीर साल 2012 में हुए हैं वहीं बेटी 2014 की हैं।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34UEIej
Comments