खुद के लिए हेयरड्रेसर बनीं हुमा कुरैशी, वीडियो शेयर कर पूछा- किसी को बाल कटवाने हैं क्या?

देश में जारी लॉकडाउन के बीच एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को खुद के लिए हेयरड्रेसर बनना पड़ा। बुधवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपने सिर के बाल काटती दिखीं। इस वीडियो के साथ ही उन्होंने हेयरकट के बाद का अपना एक फोटो भी शेयर किया। जिसमें उनका नया हेयरस्टाइल भी नजर आया, जो काफी कुछ 'साधना कट' की तरह लग रहा है।

अपने शेयर किए फोटो में हुमा अपने कटे हुए बालों को भी हाथ में लिए नजर आईं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'फिलहाल मैं एक हज्जाम उर्फ हेयरड्रेसर बनने का प्रशिक्षण ले रही हूं। कोई बाल कटवाना चाहता है क्या???#fringebangs #haircut #quarantine #quarantinelife #socialdistancing #lockdown'

कई सेलेब्स ने दिया रिएक्शन

हुमा कुरैशी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस अनुष्का रंजन ने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'बहन मुझे भी ट्रिम चाहिए।' तब उन्हें जवाब देते हुए हुमा ने लिखा, 'इस लॉकडाउन के समाप्त होते ही अनुष्का तुम मेरी पहली ग्राहक होगी'। अदिति राव हैदरी ने उनकी इस पोस्ट पर 'हाहाहाहा' लिखा। वहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने कमेंट करते हुए लिखा, 'अविश्वसनीय, तुम खुद अपने बाल काट लेती हो।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हुमा कुरैशी ने खुद के बाल काटने वाला वीडियो शेयर किया। (फोटो-वीडियो साभारः हुमा कुरैशी के सोशल मीडिया अकाउंट से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XEP0O2

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......