रामायण के ज्ञान को लेकर मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा पर उठाया था सवाल, शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया करारा जवाब

लॉकडाउन में रामायण और महाभारत जैसे पौराणिक सीरियलों के पुनः प्रसारण ने फैन्स को खुश कर दिया है। वहीं, कौन बनेगा करोड़पति 11 में रामायण पर एक जवाब न दे पाना सोनाक्षी सिन्हा पर इतना भारी पड़ गया कि वहविवाद अब तक उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है। एक इंटरव्यू में महाभारत एक्टर मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी से जुड़े इस विवाद को फिर से हवा दे दी।


उन्होंने कहा था कि सीरियलों का पुनः प्रसारण उन लोगों के लिए अच्छा साबित होगा जिन्हें पौराणिक गाथाओं के बारे में कुछ नहीं पता है। इस दौरान उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा का भी नाम लिया था जो कि केबीसी11 में यह नहीं बता पाई थीं कि हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे। ऐसे में सोनाक्षी पर मुकेश खन्ना की टिप्पणी के बाद उनके बचाव में अब खुद उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा को उतरना पड़ा है।

शत्रुघ्न ने दिया करारा जवाब: एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न ने कहा,'मुझे लगता है रामायण के सवाल का जवाब ना देने पर किसी को सोनाक्षी से दिक्कत है। सबसे पहले रामायण से संबंधित किसी भी चीज को लेकर इस शख्स को किसने एक्सपर्ट बनाया है और किसने इन्हें हिंदू धर्म का संरक्षक नियुक्त किया है।मुझे अपने तीनों बच्चों पर गर्व है। सोनाक्षी खुद अपने दम पर एक स्टार बनी हैं। मुझे कभी उसके करियर को लॉन्च नहीं करना पड़ा। वह ऐसी बेटी है, जिस पर हर पिता को गर्व हो। रामायण के सवालों का जवाब ना देने पर सोनाक्षी को एक अच्छा हिंदू होने के लिए अयोग्य घोषित नहीं किया जा सकता. उसे किसी के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
actor Sonakshi Sinha's Father Shatrughan Sinha Hits Back at Mukesh Khanna Over 'Ramayan' Jibe


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c8h6oJ

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......