कोरोना से उबरने के बाद पहली बार स्क्रीन पर आए टॉम हैंक्स, होस्ट किया सटर्डे नाइट लाइव शो

कोरोनावायरस से संक्रमित हुए टॉम हैंक्स न केवल पूरी तरह ठीक हुए हैं, बल्कि उन्होंने टीवी पर वापसी भी कर ली है। टॉम ने बीमारी के कारण ब्रैक लेने के बाद पहली बार टीवी शो होस्ट किया। उन्होंने शनिवार को मशहूर सटर्डे नाइट लाइव शो होस्ट किया। हालांकि महामारी के कारण यह शो बिना लाइव ऑडियंस के शूट किया गया।

दूर दराज के इलाके में शूट किए गए इस शो में पहुंचे हैंक्स ने अमेरिका में महामारी का जिक्र किया। इसके साथ ही एक्टर ने अपनी हेल्थ अपडेट भी दी। साथ ही लगातार काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों की तारीफ भी की। शो को होस्ट करने को लेकर उन्होंने कहा कि यहां होना अच्छा है, लेकिन थोड़ा अजीब भी है। यह समय मजाक करने का नहीं है, लेकिन एसएनएल का मतलब ही मजाक से है। यह शो घरों में फिलहाल क्वारैंटाइन हुई एसएनएल की कास्ट ने मिलकर शूट किया।

टॉम हैंक्स के बीमार होने की खबर सुनकर फैंस खासे चिंतित हो गए थे। लीजेंड्री म्यूजिशियन एल्विस प्रेस्ले की बायोपिक शूट कर रहे टॉम ऑस्ट्रेलिया में कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी रीटा विल्सन भी वायरस की चपेट में आ गईं थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tom Hanks first came on screen after recovering from Corona, hosted Saturday Night Live show


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b4yCdp

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......