कोरोना से उबरने के बाद रीटा विल्सन ने की टीवी पर वापसी, इंटरव्यू में बताए क्लोरोक्वीन के गंभीर साइड इफेक्ट्स
लीजेंड्री हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन कोरोनावायरस से उबर चुके हैं। लेकिन उनके जहन में आज भी बीमारी की याद बनी हुई है। संक्रमण से उबरने के बाद रीटा ने भी टीवी पर वापसी कर ली है। बातचीत में रीटा ने क्लोरोक्वीन से होने वाले साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया।
रीटा ने बताया कि, मेरा फीवर काफी बढ़ गया था। इसके बाद मुझे क्लोरोक्वीन दी गई। इस दवा के बाद मेरा बुखार चला गया, लेकिन मैं पक्के तौर पर यह नहीं कह सकती कि, इस दवा से ऐसा हुआ। उनहोंने बताया कि, क्लोरोक्वीन के गंभीर साइड इफेक्ट्स भी हैं। उन्होंने क्लोरोक्वीन के इस्तेमाल को लेकर कहा कि, लोगों को इसे लेने से पहले सोचना चाहिए। उन्होंने बताया कि, क्लोरोक्वीन खाने के बाद उन्हें उल्टी और चक्कर आने लगे। उनकी मसल्स इतनी कमजोर हो गईं कि चलना भी मुश्किल हो गया था।
रीटा के मुताबिक उन्हें और टॉम को अब तक यह नहीं पता कि, दोनों कोरोनावायरस का कैसे हो गए। हालांकि आइसोलेशन से जाने से पहले कपल ने पांच दिन ऑस्ट्रेलिया के अस्पताल में बिताए। फिलहाल दोनों कोरोना से उबर चुके हैं और सार्वजनिक तौर पर सामने आ रहे हैं। बीमारी के वक्त भी यह कपल सोशल मीडिया के जरिए अपनी हेल्थ अपडेट्स दे रहा था।
टॉम ने भी की टीवी पर वापसी
कोरोनावायरस से संक्रमित हुए टॉम हैंक्स न केवल पूरी तरह ठीक हुए हैं, बल्कि उन्होंने टीवी पर वापसी भी कर ली है। टॉम ने बीमारी के कारण ब्रैक लेने के बाद पहली बार टीवी शो होस्ट किया। उन्होंने शनिवार को मशहूर सटर्डे नाइट लाइव शो होस्ट किया। हालांकि महामारी के कारण यह शो बिना लाइव ऑडियंस के शूट किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cohzTR
Comments