दूरदर्शन के बाद एक अन्य चैनल पर भी शुरू होगा 'रामायण' का टेलीकास्ट, रामनवमी से शुरू होगा प्रसारण

कोरोनावायरल की वजह से देशभर में जारीलॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर हाल ही में रामानंद सागर के धार्मिक सीरियल 'रामायण' का प्रसारण शुरू हुआ है। अब जल्द ही एक और एंटरटेनमेंट चैनल पर भगवान राम और सीता की ये कहानी देखने को मिलेगी। जिसका प्रसारण रामनवमी से शुरू होगा। इस सीरियल में गगन मलिक, नेहा सरगम, शिखा स्वरूप, रूहा गुजराती, सचिन त्यागी, दिव्यांका त्रिपाठी जैसे मशहूर कलाकार लीड भूमिकाओं में नजर आएंगे। श्री रामचरितमानस पर आधारित इस 'रामायण' का प्रसारण 12 अगस्त 2012 से लेकर 1 सितम्बर 2013 के बीच हुआ था।

इस सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नील भट्ट ने दैनिक भास्कर को बातचीत के दौरान बताया, 'आप यकीन नहीं मानेंगे कि मैं फिलहाल पुरानी रामायण देख रहा था और खुद के निभाए किरदार की तुलना फिलहाल प्रसारित हो रही रामायण के किरदार से कर रहा था। इसी बीच इस खबर का आना कि मेरी वाली 'रामायण' भी फिर से टेलीविजन पर आने वाली हैं, मेरे लिए ये बहुत ही खुशी की बात है।'

उम्मीद है ऑडियंस दोनों रामायण देखेगी

आगे उन्होंने कहा, 'हो सकता है पिछली बार लोगों ने कम वक्त होने की वजह से मेरा शो नहीं देखा होगा लेकिन अब पूरा मौका है देखने का। खुद को इतने साल बाद फिर से लक्ष्मण के किरदार में स्क्रीन पर देखना काफी दिलचस्प अनुभव होने वाला हैं। मैं तो दोनों रामायण देखने वाला हूँ, उम्मीद करता हूँ ऑडियंस भी दोनों रामायण देखेगी।'

रामनवमी से शुरू होगा शो

इस बारे में जानकारी देते हुए '& टीवी' के बिजनेस हेड विष्णु शंकर ने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि 'रामायण' सबसे महान तथा सदाबहार भारतीय महागाथा है। इसे हर कोई पढ़ता है और पसंद करता है। भगवान राम की अमर गाथा को दिखाने के लिए येरामनवमी से बेहतर दिन भला और क्या हो सकता है? इस बात को जानते हुए कि भारत में लोग कितनी श्रद्धा से इस दिन को मनाते हैं और देशभर में लॉकडाउन की वजह से हमने भगवान राम को इस शो के माध्यम से उनके दिलों तथा घरों के करीब लाने का फैसला किया। चूंकि पूरा देश एक साथ मिलकर इस डर से लड़ रहा है, ऐसे में पूरे परिवार को अच्छाई और बुराई के संघर्ष की इस कथा के माध्यम से एक साथ लाने से बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
After Doordarshan, telecast of 'Ramayana' will start on another channel, broadcast will start from Ramnavmi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2UACQnp

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......