रश्मि देसाई ने शेयर किया अपना क्वारैंटाइन रूटीन, घर के काम को बताया फन वर्क आउट
लॉकडाउन के चलते रश्मि देसाई इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। हाल ही में रश्मि ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फैंस के साथ अपना क्वारैंटाइन रूटीन शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को काफी क्रिएटिव अंदाज में बनाया है।
'नागिन 4' एक्ट्रेस रश्मि ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ये एक छोटी सी झलक है मेरे क्वारैंटाइन के दिनों की। जब काम बन जाए फन वर्क आउट। क्या आप भी घर पर रहकर वर्क आउट कर रहे हैं'।
वीडियो में रश्मि कभी अपने भतीजे-भतीजी के साथ एक्सरसाइज करती दिख रही हैं तो कभी डांस। उन्होंने घर पर किए जाने वाले काम की वर्क आउट से भी तुलना की है। जहां झाडू लगाना, स्क्वाट्स के बराबर हैं वहीं बर्तन धोने से हाथों के लिए लाभदायक है। वीडियो के जरिेए उन्होंने फैंस से मां का हाथ बटाने की भी अपील की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xKOF1n
Comments