शाहरुख ने बताई इस गुजरते वक्त की अहमियत, लिखा- जीवन के ये सारे पल याद बन जाएंगे
देश में लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही जहां ज्यादातर फिल्म स्टार्स सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और इसके जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं। वहीं ऐसे वक्त में भी शाहरुख ने खुद को इन चीजों से दूर रखा है और अबतक बेहद कम पोस्ट की हैं। हालांकि रविवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक सेल्फी शेयर करते हुए लोगों को इस गुजरते वक्त की अहमियत बताई, साथ ही उनके स्वस्थ रहने की कामना भी की।
शाहरुख ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मुझे भरोसा है कि हमारी जिंदगी के ये सारे पल आखिरकार एक याद बनने वाले हैं, जब पूरा समय हमारे हाथों में था और हमारे प्रियजन हमारी बाहों में थे। यहां हर एक के लिए यही कामना करता हूं कि सब सुरक्षित रहें, दूर-दूर रहें, स्वस्थ रहें।' आगे उन्होंने लिखा, 'सेल्फी का इस मैसेज से कोई लेना-देना नहीं है। सोचा कि मैं अच्छा दिखता हूं, इसलिए मैंने इसे चुपके से लगा दिया।'
कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए कंपनी की ओर से किए कई ऐलान
कई बॉलीवुड एक्टर्स की तरह ही शाहरुख खान ने भी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए कई घोषणाएं की हैं। जिसके तहत कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक शाहरुख खान, गौरी खान, जूही चावला और जय मेहता ने पीएम केयर्स फंड में धनराशि देने का संकल्प लिया था। उनकी कंपनी रेड चिलीज ने महाराष्ट्र के सीएम रिलीफ फंड में सहयोग देने की घोषणा की थी। कोलकाता नाइटराइडर्स और मीर फाउंडेशन मिलकर पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में हेल्थ वर्कर्स को 50000 पीपीई (पर्सनल प्रोक्टेटिव इक्विपमेंट) किट उपलब्ध कराएंगे। मुंबई में लगभग 5,500 परिवारों को एक महीने तक खाना देने के अलावा एक ऐसा किचन बनाएंगे जहां लगभग 2000 जरूरतमंद लोगों के लिए खाना बनेगा।
क्वारेंटाइन कैपेसिटी बढ़ाने के लिए बीएमसी को दिया चार मंजिला ऑफिस
इसके अलावा शनिवार को शाहरुख ने मुंबई स्थित अपना ऑफिस भी क्वारेंटाइन कैपेसिटी बढ़ाने के लिएबृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी को ऑफरकर दिया। जिसके बाद उसने ट्वीट करते हुए उनकाशुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, ‘हम शाहरुख खान और गौरी खान को धन्यवाद करते हैं जो उन्होंने अपना जरूरत के सामानों से लैस 4 मंजिला पर्सनल ऑफिस स्पेस क्वारेंटाइन बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए ऑफर किया ताकि हमारी क्वारेंटाइन कैपसिटी बढ़ाई जा सके।’
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34dbUxp
Comments