एकता कपूर ने कोमोलिका के डायलॉग क्लिप शेयर कर बताया लॉकडाउन बढ़ने के बाद क्या सोच रहा होगा कोरोना
लॉकडाउन 2.0 शुरू हो चुका है। ऐस मेंसोशल मीडिया पर जितना यूजर्स टाइम बिता रहे हैं, उनकी क्रिएटिविटी और सेंस ऑफ ह्यूमर सामने आता जा रहा है। इसी बीच टेलीविजन क्वीन एकता कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी अपने ही मशहूर टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' से एक किरदार कोमोलिका की मजेदार क्लिप शेयर की है, जिसमें उसकी तुलना कोरोना से की गई है। इस वीडियो के साथ लिखा है- कोरोना लॉकडाउन बढ़ने के बाद सोच रहा होगा।
वीडियो में कोमोलिका यानी उर्वशी ढोलकिया नजर आ रही हैं। वे शो में वैम्प के किरदार में थी। इसलिए उनके डायलॉग्स भी वैसे ही सुनाई दे रहे हैं। मीमर्स ने यह वीडियो एडिट करते कोरोना को सेंटर में रखा है। वे यह बताना चाह रहे हैं कि लॉकडाउन बढ़ने के बाद कोरोना कह रहा है- कितने बेवकूफ हैं ये लोग, इन्हेंक्या लगा मैं इतनी आसानी से चली जाऊंगी, उम्र भर के लिए यहीं पर कुंडली मार के बैठी रहूंगी मैं, बिलकुल नहीं छोड़ूंगी मैं, बिलकुल नहीं।
पिछले साल ऑन एयर किया था सीक्वल : एकता ने पिछले ही साल टीवी शाे कसौटी जिंदगी की शो को दोबारा नई स्टार कास्ट के साथ शूट किया था। जिसमें कोमोलिका का किरदार हिना खान ने निभाया था। इसके पहले साल 2001 में शो का टेलीकास्ट शुरू हुआ था, जो 2008 तक चला। शो के कुल 1423 एपिसोड्स टेलीकास्ट हुए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RERtEx
Comments