करन जौहर की गाने से परेशान हुए उनके बच्चे, शोर-शराबे से की उनकी गायकी की तुलना

करन जौहर ने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चों यश और रूही का नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों उनके गाने से इरिटेट होते नजर आ रहे हैं। कैप्शन में करन ने लिखा है, "जहां तक मुझे याद है तो मैं गाने का शौक रखता हूं। बहुत खुश हूं कि मेरे पास इतनी प्यार करने वाली ऑडियंस है।"

वीडियो में करन की बेटी रूही उनके गाने की तुलना शोर-शराबे से कर रही हैं। इस पर करन पूछते हैं कि क्या उन्हें सिनिंग नहीं करनी चाहिए। रूही 'नहीं' में जवाब देती हैं। करन इसके पीछे की वजह पूछते हैं तो यश कहते हैं, "क्योंकि हमें यह पसंद नहीं।" करन की मां हीरू जौहर भी बच्चों की हां में हां मिलाती हैं और कहती हैं कि उन्हें भी करन का गाना पसंद नहीं।

जब करन पूछते हैं कि क्या वे एक बार और सिंगिंग ट्राय कर सकते हैं तो बच्चे उन्हें मना कर देते हैं। बावजूद इसके करन अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का सॉन्ग 'चन्ना मेरेया' गाना शुरू कर देते हैं। यश, रूही और हीरू हंसकर उनका मजाक उड़ाते हैं। जब करन अपनी मां से पूछते हैं कि क्या उनके पास कोई सलाह है कि उन्हें क्या करना चाहिए? क्या उनमें गाने की क्षमता नहीं है? जवाब में हीरू कहती हैं कि उनके पिता में भी गाने की हैबिट नहीं थी। लेकिन वे उनसे (पिता से) अच्छा गा सकते हैं।"

बता दें कि कोरोनावायरस के मद्देनजर करन जौहर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं और घर में ही वक्त बिता रहे हैं। इस दौरान वे हर दिन बच्चों के नए वीडियो बना रहे हैं और उन्हें 'लॉकडाउन विद द जौहर्स' नाम से सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो साभार: करन जौहर के इंस्टाग्राम अकाउंट से।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2JXdx8N

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......