ट्रोलर ने पूछा-'ऐश्वर्या कहां है रे बूढ़े', अमिताभ बच्चन ने दिया करारा जवाब

अमिताभ बच्चन ने सोमवार को देशवासियों को बैसाखी पर्व की बधाई दी। इसके लिए उन्होंने अपनी फिल्म 'सुहाग' के एक गाने 'तेरी रब ने बना दी जोड़ी' की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की। जिसमें वे भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं।बिग बी की इस पोस्ट पर एक ट्रोलर बाज नहीं आया और उसने बिग बी की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर एक भद्दा कमेंट किया।


बिग बी ने की बोलती बंद:ट्रोलर अक्षय शर्मा ने बिग बी से इंस्टाग्राम पर पूछा-ऐश्वर्या कहां है रे बूढ़े। आमतौर पर ट्रोलर्स को जवाब न देने वाले बिग बी ने भीइस ट्रोलर का कमेंट पढ़ कर उसे करारा रिप्लाई करना जरुरी समझा। उन्होंनेलिखा-'वो वहां है, जहां आप कभी नहीं पहुंच पाएंगे, बाप रे बाप!' यह जवाब सुनकर अक्षय शर्मा नाम के इसट्रोलर के कान खड़े हो गए और उसने बिग बी को रिप्लाई करते हुए लिखा, 'आप तो बुरा मान गए सर, इतना भी कोई नाराज होता है क्या चाहने वालों से।'

ट्रोलर को अमिताभ बच्चन ने दिया जवाब

फैन्स ने की तारीफ: बिग बी के इस जोरदार रिप्लाई को पढ़कर उनके फैन्स भी उनकी तारीफ करते नहीं थके। ट्रोलर को सबक सिखाने पर फैन्स ने लिखा, 'जम के धोया सर'। एक अन्य फैन ने लिखा, 'आप सोशल मीडिया पर ऐसे गधों को इग्नोर कीजिए सर जैसे बाकी स्टार्स करते हैं, यह आपका रिप्लाई डिजर्व नहीं करते'।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Troller asked on instagram- 'Where is Aishwarya, Rai Budhe', Amitabh Bachchan gave a befitting reply


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XvlytH

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......