शिल्पा शेट्टी ने बहन के लिए लिखा इमोशनल मैसेज और शेयर किया फनी वीडियो, बोलीं- जब मां-बाप भी नहीं समझते तो बहन साथ देती है

देश में जारी लॉकडाउन के बीच दुनियाभर में 10 अप्रैल को सिब्लिंग-डे मनाया गया। इस मौके पर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी छोटी बहन शमिता शेट्टी के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखी, जिसे उन्होंने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने एक फनी वीडियो भी शेयर किया, जिसमें दोनों बहनों की बॉन्डिंग दिख रही हैं। इस वीडियो देख एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को भी उनकी बहन की याद आ गई।

वीडियो के साथ शिल्पा ने जो पोस्ट लिखी, उसमें उन्होंने सबसे पहले ये बताया कि एक बहन क्या होती है। इसके बाद उन्होंने लिखा कि एक महिला होने के बाद भी अगर आप बहन के प्रति अपने प्यार को नहीं समझ सकतीं तो आप इकलौती संतान हो। इस पोस्ट में शिल्पा ने मुश्किल वक्त में साथ खड़े रहने के लिए शमिता को शुक्रिया भी कहा। अपनी पोस्ट के अंत में शिल्पा ने मुनकी-टुनकी भी लिखा, जो दोनों बहनों का घर का नाम है।

शिल्पा की लिखी पोस्ट...

'कल #भाई-बहन दिवस भूल गई, इसलिए ये तुम्हारे लिए शमिता...
एक बहन वो है जो आपके हर डर और अंधेरे रहस्यों के बारे में जानती है। जब आपके माता-पिता आपको नहीं समझते हैं तो आपकी बहन हमेशा समझती है, या कम से कम ऐसा महसूस कराती है।
अगर एक महिला होने के बाद भी आप ये नहीं समझती हैं कि आप अपनी बहन से कितना ज्यादा प्यार कर सकती हैं, कि आप उसके लिए किसी को जान ले सकती हैं और उसी वक्त उसकी गर्दन मरोड़कर उसे भी मार सकती हैं, तो आप इकलौती संतान हो।
हमारी सारी शरारतों से लेकर हमारे उन सभी 'लड़कियों वाले निजी मुद्दों' तक मैं हमेशा बचपन की उन यादों को संजोती रहूंगी, यहां तक कि जब हम कुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ते थे और फिर ऐसे बन जाते थे, जैसे कुछ हुआ ही नहीं हो।
लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि मेरे पास कोई ऐसा व्यक्ति था, जिसने मुझे मेरे जीवन में आए हर तरह के संघर्षपूर्ण जीवन के बीच सबसे कमजोर दिनों में मुझे संभाला, और मेरे साथ खड़े रहने के लिए मैं हमेशा तुम्हारी आभारी रहूंगी। वो समय गुजर चुका है, लेकिन ये बात जरूर कहूंगी कि तुम अपरिवर्तनीय हो। दुनिया के खिलाफ हमेशा हम रहेंगे... मेरी टुनकी, तुम्हें ढेर सारा प्यार।
इसके साथ ही आप सभी को ईस्टर की ढेर सारी शुभकामनाएं और शुभेच्छा।'

काजल अग्रवाल को भी अपनी बहन याद आई

शिल्पा के शेयर किए वीडियो को देख 'सिंघम' और 'स्पेशल26' जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस काजल अग्रवाल को अपनी बहन की याद आ गई। उन्होंने कमेंट करते हुए 'हे भगवान, ये पूरी तरह से मिल रहा है, खासकर एकसाथ प्यार/नफरत, हाहा' इसे उन्होंने अपनी बहन निशा अग्रवाल को भी टैग किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shilpa Shetty wishes Sibling Day and Blessed Easter : Shilpa shares a funny video and emotional post for sister Shamita and express her gratitude.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vi0x30

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......