तकिए की ड्रेस पर ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़, एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- गरीबी छा गई क्या इस लॉकडाउन में?
नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे पिलो यानी तकिए को ड्रेस की तरह पहने नजर आ रही हैं। सिंगर अपने लेटेस्ट सॉन्ग 'मास्को माशूका' पर परफॉर्म करती भी नजर आ रही हैं। नेहा ने कैप्शन में लिखा है, "मास्को माशूका पर पिलो चैलेंज।" हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स इसके लिए उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
कपड़ों की गरीबी छा गई क्या: एक यूजर
नेहा का वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "कपड़ों की गरीबी छा गई क्या इस लॉकडाउन में?" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "लॉकडाउन के रुझान आने शुरू।" एक यूजर ने लिखा, "बाप रे बाप शर्म करिए थोड़ा।" तो एक अन्य यूजर ने फिल्म 'स्त्री' का डायलॉग लिखा, "वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है।" इसी तरह कई अन्य यूजर्स ने नेहा को ट्रोल किया है। हालांकि, कुछ यूजर्स नेहा के सपोर्ट में भी हैं और उनके अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।




गौरतलब है कि लॉकडाउन में टाइमपास करने के लिए 'पिलो चैलेंज' की शुरुआत कुछ दिनों पहले हॉलीवुड में हुई थी, जिसकी एंट्री बॉलीवुड में भी हो चुकी है। नेहा से पहले साउथ इंडियन एक्ट्रेस पायल राजपूत ने तकिए की ड्रेस पहनकर पोज दिए थे और फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थीं।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Kh0f7h
Comments