दुबई से इंडिया नहीं लौट पाईं पत्नी मान्यता और बच्चे, संजय दत्त को सताई परिवार की चिंता
लॉकडाउन के चलते संजय दत्त की वाइफ मान्यता दत्त अपने बच्चों शाहरान और इकरा के साथ दुबई में फंसी हुई हैं। इंडिया में लॉकडाउन घोषित होने से पहले ही मान्यता बच्चों के साथ दुबई गई थीं लेकिन फिर वापस नहीं आ पाईं। ऐसे में एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने दुबई में रह रहे अपने परिवार को लेकर चिंता जाहिर की है।
फैमिली को मिस कर रहे संजय: संजय ने कहा, 'मैं डिजिटली अपने परिवार से कनेक्ट करता रहता हूं। मैं उन्हें बेहद मिस रहा हूं लेकिन तकनीक को धन्यवाद कहना चाहूंगा जिसकी वजह से मैं जितनी बार चाहूं उन्हें देख या बात कर सकता हूं। मैं उन्हें बहुत ही ज्यादा मिस कर रहा हूं। मैंने अपने जीवन के कई साल लॉकडाउन (जेल) में गुजारे हैं और हमेशा फैमिली को मिस किया है। मेरे लिए वही सब कुछ हैं। अब मुझे उनकी चिंता हो रही है।'
संजय की तीसरी पत्नी हैं मान्यता: संजय ने मान्यता के साथ 11 फरवरी, 2008 को सात फेरे लिए थे। यह शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। जोड़ी के दो जुड़वां बच्चे (बेटा शाहरान और बेटी इकरा) हैं। मान्यता संजय से लगभग 19 साल छोटी हैं। मान्यता संजय की तीसरी पत्नी हैं। मान्यता से पहले संजय की पत्नी रिया पिल्लई थीं जिनसे उनका तलाक हो गया था। इससे पहले संजय की पहली पत्नी ऋचा शरमा थीं जिनका ब्रेन ट्यूमर के चलते 1996 में निधन हो गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bq0GZ1
Comments