परेश रावल ने कहा- कोरोना के जाने के बाद स्थानीय व्यापारियों से ही सामान खरीदें, उन्हें हमारी मदद की जरूरत
देशभर में जारी 21 दिन के लॉकडाउन से देश में उद्योग धंधों और छोटे व्यापारियों पर इसका काफी बुरा असर पड़ने की आशंका है। जिसे देखते हुए वर्सेटाइल एक्टर और पूर्व सांसद परेश रावल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए लोगों से एक खास अपील की। एक ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि इस कोरोना वायरस का डर जब पूरी तरह से खत्म हो जाए तो आप स्थानीय व्यवासियों से ही सामान खरीदें।
अपने ट्वीट में परेश ने लिखा, 'जब कोरोना वायरस खत्म हो जाएगा, तो अपनी छुट्टियां भारत में बिताएं, स्थानीय रेस्तरां में खाने जाएं, स्थानीय लोगों से मीट व सब्जियां खरीदें, भारतीय ब्रांडों के कपड़े और जूते खरीदें और स्थानीय व्यवसायियों का समर्थन करें। हमारी मदद के बिना इन व्यवसायों का जीवित रहना बेहद मुश्कित है।'
''हंगामा2' में नजर आएंगे परेश रावल
परेश रावल जल्द ही निर्देशक प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा-2' में नजर आएंगे। जो कि साल 2003 में आई उनकी सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'हंगामा' का ही सीक्वल है। इस फिल्म को 14 अगस्त को रिलीज होना है। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से कई फिल्मों के शेड्यूल में हुए बदलाव के बाद इसकी रिलीज डेट भी बदल सकती है। इस फिल्म में उनके अलावा शिल्पा शेट्टी, राजपाल यादव, जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी और न्यू कमर प्रनिता सुभाष भी नजर आएंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bLmHBk
Comments