भाग्यश्री ने टमाटर को बताया विटामिन-सी सबसे आसान स्रोत, बोलीं- इसकी सब्जी बहुत-बहुत गुणकारी होती है
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' की हीरोइन भाग्यश्री ने भी लॉकडाउन के इस दौर में कोरोनावायरस से बचने के लिए लोगों को एक घरेलू उपाय बताया है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि कोविड-19 वायरस से मुकाबला करने के लिए विटामिन-सी जरूरी होता है। और इसके लिए उन्होंने फैंस को टमाटर की सब्जी खाने की सलाह देते हुए उसे बनाने की विधि बताई।
अपनी पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'आपकी रसोई में ही रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला जबरदस्त फॉर्मूल मौजूद है। कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए विटामिन सी। इसके साथ ही विटामिन सी कोलेजन उत्पादन के लिए भी महत्वपूर्ण है और ये एक एंटीऑक्सीडेंट भी होता है।' इसके बाद उन्होंने ज्यादा जानकारी के लिए उनके यूट्यूब चैनल को देखने की सलाह दी।
बोलीं- इसकी सब्जी बेहद गुणकारी
वीडियो में भाग्यश्री ने फैंस को टमाटर की सब्जी बनाने की प्रक्रिया बताई। वे कहती हैं 'खाने में प्रतिदिन विटामिन-सी लेने का सबसे आसान तरीका टमाटर है।' इसके बाद वे टमाटर की सब्जी बनाने का तरीका बताने लगती हैं। वीडियो के आखिरी में वे कहती हैं, 'ये मजेदार सब्जी जौ की रोटी के साथ खाइये या फिर बाजरे की रोटी के साथ और ये बहुत-बहुत गुणकारी है।'
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bv2FeM
Comments