बालकनी से सी-व्यू निहारती दिखीं टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा, ब्वॉयफ्रेंड इबन के साथ किया वर्कआउट

जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ इन दिनों ब्वॉयफ्रेंड इबन हायम्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों कोरोनावायरस की वजह से हुए लॉकडाउन की वजह से कृष्णा के मुंबई स्थित घर पर हैं और क्वारेंटाइन टाइम एन्जॉय कर रहे हैं। कृष्णा का एक वीडियो सामने आया है जो कि उनके घर पर शूट किया गया है। इस वीडियो में कृष्णा और इबन अपनी बालकनी से समंदर को निहारते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ तस्वीरें कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं जिनमें वह ब्लैक बिकिनी में अपना फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं, इबन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया जिसमें वह कृष्णा के साथ नजर आ रहे हैं।

इंटरनेशनल बास्केटबॉल प्लेयर हैं इबन: इबन की बात करें तो वह कभी इजराइल तो कभी ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में रहते हैं। पुणे में जन्मे इबन बास्केटबॉल के इंटरनेशनल प्लेयर हैं। उनके पास ऑस्ट्रेलिया और इजरायल की नागरिकता है और म्यूजिक से भी उन्हें काफी लगाव है।

##

पर्दे के पीछे काम कर रहीं कृष्णा: 26 साल की कृष्णा ट्रांसजेंडर कम्युनिटी पर एक डॉक्युमेंट्री डायरेक्ट कर चुकी हैं, जिसे उन्होंने खुद शूट किया था। एक एंटरटेनमेंट साइट को दिए इंटरव्यू में कृष्णा ने अपने करियर के बारे में बताया था, "पहले तो मैं बॉलीवुड में आने का सोचती थी लेकिन बाद में मुझे लगा कि मैं इससे ज्यादा अच्छा कर सकती हूं। मैं बॉलीवुड का भी अनुभव लेना चाहती थी इसलिए मैंने 'मुन्ना माइकल' के मेकर्स के साथ काम किया।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tiger Shroff’s Sister Krishna Chills With Boyfriend Eban Hyams; Shows off Her Sea Facing Home


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yQYxqX

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......