लता जी ने शिवाजी साटम को किया बर्थडे विश, फोटो शेयर कर लिखा- सीआईडी फिर से शुरू हो ये मेरी मनोकामना है

लता मंगेशकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टीम सीआईडी के साथ ली गई कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने सीआईडी के एसीपी प्रद्युम्न रहे शिवाजी साटम को भी जन्मदिन की बधाई दी है। अपनी पोस्ट में लता जी ने लिखा है-सीआईडी सीरियल शुरू हो ये मेरी मनोकामना है। लता जी को सीआईडी शो बेहद पसंद है, इसलिए उन्होंने खास अंदाज में शिवाजी साटम को बधाई दी।

पोस्ट में लता जी ने लिखा है- नमस्कार, आज सीआईडी सीरियल के एसीपी प्रद्युम्न शिवाजी राव साटम का जन्मदिन है। मैं उनको बहुत बधाई देती हूं और फिर से सीआईडी सीरियल शुरू हो ये मेरी मनोकामना। इसके अलाव इंस्टाग्राम पर उन्होंने जो फोटो शेयर किया है उसमें वे शिवाजी साटम के ऊपर बंदूक ताने नजर आ रही हैं। एक और फोटो शेयर करते हुए लता जी ने लिखा है कि मेरी पसंदीदा फोटो सीआईडी टीम के साथ।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो लता मंगेशकर के इंस्टाग्राम से साभार


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VJYd52

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......