भारती सिंह को सताई फिल्म सिटी के कुत्तों की चिंता, सभी प्रोड्यूसर से की इन्हें खाना खिलाने की अपील

लॉकडाउन के बाद से ही मुंबई फिल्म सिटी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है, जिससे वहां सिक्योरिटी गार्ड के अलावा केवल कुछ कुत्ते ही बचे हैं। फिल्म सिटी के बंद होने के बाद से ही वहां रह रहे कुत्ते भूखे प्यासे भटक रहे हैं ऐसे में भारती सिंह इनके लिए मदद का हाथ बढ़ाने आगे आई हैं।

भारती सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने फिल्म सिटी के जानवरों को खाना खिलाने की अपील की है। वीडियो में उन्होंने कहा, ‘मैं रोज फनी वीडियो बनाती हूं लेकिन आज मेरा मूड बहुत खराब है। क्योंकि मुझे किसी ने वीडियो भेजा है कि हमारी फिल्म सिटी के डॉग्स कैसे मर रहे हैं। शूटिंग हो नहीं रही, सेट चल नहीं रहा कोई खाना नहीं डाल रहा। मैं हाथ जोड़कर विनती करना चाहूंगी कि जितने भी प्रोड्यूसर हैं, चैनल हैं, आर्टिस्ट हैं वो प्लीज वहां के वॉचमैन को जाकर कुछ खाने का दें आइए ताकि वो डॉग्स को डाल सकें’।

इसके अलावा भारती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी एक कुत्ते की तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने सभी प्रोड्यूसर से मदद के लिए आगे आने की अपील की है। भारती का सपोर्ट करते हुए कपिल शर्मा, आदित्य नारायण और कई लोग सामने आए हैं।

##

जल्द शुरू हो रहा है ‘हम तुम और क्वारैंटीन’

भारती शर्मा जल्द ही कलर्स चैनल के शो ‘हम तुम और क्वारैंटीन’ में नजर आने वाली हैं। इस शो की पूरी शूटिंग भारती ने घर पर रहकर ही की है। इसमें उनके पति भी शो को साथ होस्ट करते नजर आएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bharti Singh worries about dogs of Film City, appeals to all producers to feed them


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bc2sNk

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......