केकेआर ने पहली बार आईपीएल जीता तो अपनी बालकनी से कूदने वाले थे शाहरुख, बेटी ने बचाया था
शाहरुख खान की मानें तो जब उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पहली बार मैच जीती थी तो वे खुशी में बालकनी से कूदने वाले थे। हालांकि, उस वक्त उनकी बेटी सुहाना ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया था। शाहरुख ने यह किस्सा स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में साझा किया। वे अपनी फ्रेंचाइजी से जुड़ा अनुभव बता रहे थे।
कभी नहीं दिया 'चकदे इंडिया' टाइप भाषण
शाहरुख कहते हैं कि उन्होंने कभी अपनी टीम को फिल्म 'चकदे इंडिया' के कबीर खान की तरह भाषण नहीं दिया। आईपीएल में अपनी टीम की पहली जीत को याद करते हुए वे कहते हैं, "मैं वहां लटक रहा था। बालकनी से अपनी बाहें लहरा रहा था। इसलिए, जब हमने मैच जीता तो यह विश्वास का संकेत था, क्योंकि उस वक्त तक बहुत सारे लोग मुझे टीम बेचने की सलाह देने लगे थे, जो मैं कभी नहीं करूंगा। मैं यह बुराई से नहीं कहता, बल्कि यकीन और आत्मविश्वास के आधार पर कहता हूं।"
'बहुत छोटे स्तर पर स्पोर्ट्समैन रहा हूं'
बालकनी वाली घटना को याद करते हुए शाहरुख ने कहा, "दरअसल, जब हमने पहला मैच जीता तो मैं बालकनी से कूदने जा रहा था। लेकिन मेरे बच्चे, मुझे लगता है कि मेरी बेटी (सुहाना) ने मुझे पीछे से पकड़ लिया था। उस रात मैं गिर गया होता, लेकिन घर में ही रह गया। मैं अपनी जिंदगी में हमेशा छोटे स्तर पर स्पोर्ट्समैन रहा हूं।"
केकेआर के सह-मालिक हैं शाहरुख
गौरतलब है कि शाहरुख खान कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक हैं। उनके साथ एक्ट्रेस जूही चावला और उनके पति जय मेहता पार्टनर हैं। फ्रेंचाइजी 2008 से लगातार आईपीएल में हिस्सा ले रही है। 2012 और 2014 में यह विजेता भी रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34X0myH
Comments