रामायण-महाभारत के बाद सर्वदमन बैनर्जी स्टारर श्रीकृष्णा भी होगा री-टेलीकास्ट, दूरदर्शन ने ट्विटर पर दी जानकारी
रामानंद सागर के रामायण और बीआर चोपड़ा के महाभारत के दोबारा प्रसारण से दूरदर्शन को काफी फायदा हो रहा है। दूरदर्शन की टीआरपी में काफी उछाल आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायण टीआरपी में टॉप पर बना हुआ है और पुरानी पीढ़ी के साथ-साथ नई पीढ़ी भी इस धार्मिक सीरियल को काफी पसंद कर रही है। इस सफलता के बाद दूरदर्शन ने अब एक और धार्मिक सीरियल श्रीकृष्णा के दोबारा प्रसारण का फैसला किया है।
दूरदर्शन और प्रसार भारती ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। ट्वीट में लिखा गया है- हमार दर्शकों के लिए खुशखबरी। जल्द आ रहा है "श्रीकृष्णा'।
जी टीवी, सोनी और स्टार पर भी टेलीकास्ट हो चुका है शो
श्रीकृष्णा सीरियल भीरामानंद सागर ने ही बनाया था। इसे 1993 से 1996 के बीच दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। 1993 में इसे मेट्रो चैनल डीडी-2 पर खाया गया था और 1996 में दूरदर्शन ने इसका प्रसारण किया था। 1999 में जी टीवी पर, 2001 में सोनी और स्टार टीवी पर भी इस शो को टेलीकास्ट किया गया था।
सर्वदमन बनर्जी ने इस शो में श्रीकृष्ण और विष्णु की भूमिका निभाई थी। युवा श्रीकृष्ण का रोल स्वप्निल जोशी और बाल कृष्ण का किरदार अशोक कुमार ने निभाया था। दीपक देउलकर बलराम और शेषनाग की भूमिका में थे। पिंकी पारीख ने रुक्मिणी, यमुना, लक्ष्मी, दुर्गा का किरदार निभाया था। राधा का रोल रेशमा मोदी ने अदा किया था।
बात अगर सर्वदमन के वर्तमान काम की करें तो वे फिल्मी चकाचौंध से दूर ऋषिकेश में अपने योगासेंटर लाइटहाउस का संचालन कर रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XX1Gjw
Comments