सलमान खान के साथ पनवेल फार्म हाउस में फंसी हैं जैकलीन फर्नांडिस, घोड़े की तस्वीर से मिला हिंट
अचानक लॉकडाउन हो जाने से सलमान खान अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस में कुछ करीबी दोस्तों के साथ फंस चुके हैं। कुछ दिनों पहले जहां खबरें थीं कि उनकी रूमर्ड गर्लफ़्रेंड यूलिया भी उनके साथ फार्म हाउस में मौजूद हैं वहीं अब ये भी साफ हो चुका है कि जैकलीन फर्नांडिस भी लॉकडाउन के बाद से ही सलमान के साथ हैं। इस बात की हिंट खुद जैकलीन ने सलमान के घोड़े के साथ तस्वीर शेयर करते हुए दिया है।
हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनके साथ सलमान का घोड़ा नजर आ रहा है। इससे पहले कुछ ही दिनों पहले सलमान ने भी इसके साथ घुड़सवारी करते हुए मजेदार वीडियो शेयर की थी, जिससे ये साफ होता है कि लॉकडाउन के बाद से ही जैकलीन सलमान के साथ हैं।
जैकलीन के ‘गेंदा फूल’ गाने के रिलीज होने के बाद से ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था जिसमें जैकलीन और सलमान साथ में फार्म हाउस में मस्ती करते दिख रहे थे। इस वीडियो में जैकलीन सलमान से गाने का प्रोमोशन करने की गुजारिश कर रही थीं मगर सलमान इसका मजाक उड़ा रहे थे। दोनों की वीडियो सामने आते ही खबरें थें कि पनवेल में दोनों साथ ही हैं। इसके बाद ये भी खबर थी कि जैकलीन अपने घर लौट चुकी हैं। मगर हाल ही में आई तस्वीरों ने सारी कहानी बदल दी है।
##
यूलिया के चैट सैशन में आ चुके हैं नजर
सोमवार के दिन यूलिया वंतूर ऑनलाइन चैट सैशन ले रही थीं कि तभी अचानक वीडियो में सलमान पहुंच गए थे। हालांकि यूलिया ने उन्हें इशारा करके समझाया मगर बाद में वो काफी नर्वस हो गईं।
##
सलमान ने लॉकडाउन के बाद एक वीडियो शेयर करते हुए बताया था कि वो महज दो दिन के लिए फार्म हाउस आए थे मगर लॉकडाउन के चलते अब वहां फंस चुके हैं। उन्होंने ये भी बताया कि उनके साथ 20 अन्य लोग भी हैं। जैकलीन फर्नांडिस, यूलिया वंतूर, अरबाज खान के बेटे अरहान, आयुष शर्मा, अर्पिता शर्मा और उनके बच्चे भी पनवेल में ही हैं।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yCWo1K
Comments