सस्पेंस से भरा हुआ है नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर’ का ट्रेलर, जैकलीन फर्नांडिस का दिखा दमदार किरदार
नेटफ्लिक्स की थ्रिलर फिल्म ‘मिजेस सीरियल किलर'का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया है। सामने आए ट्रेलर में जैकलीन फर्नांडिस की दमदार एक्टिंग और सस्पेंस देखने मिल रहा है। शिरीष कुंदर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रीमियर1 मई को नेटफ्लिक्स पर किया जा रहा है।
जैकलीन फर्नांडिस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मिसेज सीरियल किलर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘मिसेज सीरियल किलर 1 मई नेटफ्लिक्स पर। ये काफी किलर होने वाला है’।
इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और मनोज बाजपेयी पति पत्नी का किरदार निभा रहे हैं। जब पुलिस द्वारा मनोज बाजपेयी को सीरियल किलर होने के जुर्म में पकड़ लिया जाता है तो पति को बेगुनाह साबित करने के लिए जैकलीन खुद किलर बन जाती हैं, और पुलिस को उलझाती हैं। अब जैकलीन का ये कदम किस नई कहानी को अंजाम देगा ये तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा।
फिल्म को फराह खान ने प्रोड्यूस किया है वहीं उनके पति शिरीष कुंदर ने इसका निर्देशन किया है। कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न से भरी इस फिल्म का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 1 मई को रखा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3abvMSM
Comments