नीना गुप्ता ने शेयर की कुकिंग टिप्स, साधारण रोटी से देसी पिज्जा बनाना सिखाया

देश में जारी लॉकडाउन के बीच एक्ट्रेस नीना गुप्ता इन दिनों परिवार के साथ उत्तराखंड के पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर में हैं। इस दौरान वे सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं और अपनी रुटीन लाइफ के मजेदार वीडियोज लगातार शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए साधारण रोटी से देसी पिज्जा बनाने का तरीका बताया। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'देसी पिज्जा। ऊपर से थोड़ा मक्खन भी लगाएं।'

वीडियो में नीना कहती हैं, 'हम देसी पिज्जा बना रहे हैं। इसके लिए आप नॉर्मल रोटी बनाकर रख लें। उसके ऊपर बटर और सॉस लगाएँ। फिर उबला आलू रखकर उसके ऊपर नमक, मिर्च छिड़ककर प्याज, शिमला मिर्च और ऑलिव रखकर उसके ऊपर बारीक कटा पनीर रख दें। उसके बाद नमक और काली मिर्च छिड़कर कर ओवन में रख दें। थोड़ी देर बाद आपका पिज्जा तैयार हो जाएगा।'

पति के लिए बनी थीं हेयरड्रेसर

हाल ही में नीना ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो पति विवेक मेहरा को हेयर कट देती दिखाई दी थीं। इस तस्वीर में नीना हाथों में कैंची लिए हुए और आखों में चश्मा लगाए हुए काफी गंभीरता से विवेक मेहरा के बाल काटती दिख रही थीं, वहीं विवेक भी कंधो पर गमछा लगाए हुए बैठे हुए थे। इस तस्वीर के साथ नीना लिखा था, ‘एहसान चुकाओ, फ्री में कुछ नहीं मिलता’।

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही नीना गुप्ता नैनीताल के पास स्थित पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर में है। (फोटो और वीडियो सौजन्यः नीना गुप्ता के सोशल मीडिया अकाउंट से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3cGMPxV

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......