फिल्म 'बमफाड़' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे परेश रावल के बेटे आदित्य, अनुराग कश्यप ने शेयर किया पोस्टर

देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच परेश रावल के बेटे आदित्य रावल बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। उनका डेब्यू डिजिटल प्लेटफॉर्म ZEE5 की अगली फिल्म 'बमफाड़' के जरिए होगा। जिसमें उनके अपोजिट सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' (हिंदी रीमेक- कबीर सिंह) फेम शालिनी पांडे नजर आएंगी। इस फिल्म का प्रीमियर 10 अप्रैल को होगा और इसमें आदित्य और शालिनी के अलावा विजय वर्मा और जतिन सरना भी नजर आएंगे।

फिल्म का कैरेक्टर पोस्टर शेयर करते हुए फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने लिखा, 'जहां दिल लगाना नहीं आसान, वहां आशिकी होगी #बमफाड़। फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं आदित्य रावल जो नासिर जमाल का किरदार निभाएंगे, वहीं शालिनी पांडे का किरदार नीलम का होगा।'

आदित्य बोले- रोमांचक फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं

अपने एक्टिंग डेब्यू के बारे में पूछे जाने पर, आदित्य ने कहा, 'मुझे खुशी है कि मुझे इस तरह की रोमांचक फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला है। हालांकि फिल्म की प्रेरक चीज इसकी प्रेम कहानी है, और इसकी कई अन्य परतें भी हैं। मैं इंडस्ट्री में एक अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाना चाहता हूं और नासिर जमाल का किरदार निभाकर अपना सफर शुरू करते हुए बहुत अच्छा लग रहा है। ये एक ऐसा किरदार है, जिसने मुझे स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद से ही मोहित कर लिया था। मुझे उम्मीद है कि लोग भारी संख्या में इस फिल्म को देखेंगे और मैं उनकी प्रतिक्रिया सुनने के लिए उत्सुक हूं।'

शालिनी बोलीं- बमफाड़ एक अभूतपूर्व कहानी है

शालिनी साउथ फिल्मों की जानीमानी एक्ट्रेस हैं, लेकिन बॉलीवुड में ये उनकी पहली फिल्म होगी। फिल्म के बारे उन्होंने कहा, 'नीलम 24 साल की बोल्ड और मजबूत लड़की है, लेकिन उसके किरदार में वो बात है जिसने मुझे तुरंत अपनी तरफ आकर्षित कर लिया। एक कलाकार के रूप में मैं उन प्रोजेक्ट्स के लिए तत्पर हूं, जो मुझे चुनौती देते हैं। इस फिल्म ने मुझे वास्तव में अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया और मैंने इस किरदार को निभाते समय बहुत कुछ सीखा है। बमफाड़ में एक अभूतपूर्व कहानी है।'

निर्देशक बोले- दिल को छू लेने वाली कहानी

फिल्म के निर्देशक रंजन चंदेल ने बताया, 'बमफाड़ एक दिल को छू लेने वाली कहानी है, जिसे स्क्रीन पर पेश किया जा रहा है। आदित्य और शालिनी उन पात्रों के लिए एकदम सही मेल हैं जिनकी हमने कल्पना की थी। मुझे अभी भी याद है, कास्टिंग डायरेक्टर तरण बजाज और मैंने कई अनुभवी अभिनेताओं से संपर्क साधा था, लेकिन आदित्य और शालिनी इसके लिए परफेक्ट नजर आए और एक साथ फ्रेश जोड़ी की तरह नजर आ रहे है। इस वक्त जब हम महामारी के साथ चुनौतीपूर्ण समय से गुज़र रहे हैं, तो मुझे लगता है कि इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के साथ हम इसे व्यापक दर्शकों तक पहुंचा सकेंगे। यह फिल्म बहुत प्यार से बनाई गई है और कई दिलों को छूने के लिए तैयार है।'

परेश रावल ने भी ट्वीट करते हुए फिल्म के लिए प्यार और आशीर्वाद मांगा...

अनुराग कश्यप की इंस्टाग्राम पोस्ट

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आदित्य रावल के अपोजिट सुपरहिट तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में काम कर चुकीं शालिनी पांडेय नजर आएंगी।
फिल्म बमफाड़ का पोस्टर, जिसकी टैग लाइन है, 'जहां दिल लगाना नहीं आसान, वहां आशिकी होगी #बमफाड़'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/347XLBv

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......