पिटबुल ने रिलीज किया महामारी पर अपना नया गाना, राहत कार्यों में देंगे पूरी कमाई

अमेरिकन रैपर पिटबुल ने सोमवार को अपना नया गाना रिलीज कर दिया है। पिटबुल का यह गाना कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर में जारी महामारी के ऊपर है। खास बात है कि सिंगर इस गान से होने वाली सारी कमाई कोविड 19 के राहत कार्यों में देंगे। इससे पहले भी कई सेलेब्स ईवेंट होस्ट कर राहत कार्यों में आर्थिक मदद कर चुके हैं।

पिटबुल का गाना आय बिलीव देट वी विल विन कोरोना के खिलाफ मैसेज है। सिंगर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में गाने के बारे में जानकारी भी दी। सिंगर ने दुनियाभर से छात्रों, हेल्थ वर्कर्स, मरीजों, बुजुर्गों को म्यूजिक वीडियो में शामिल होने के लिए बुलाया है। साथ ही उन्होंने पोस्ट में लिखा कि, इससे होने वाली सारी आय दुनियाभर की चैरिटी में दी जाएगी।

ग्रैमी जीत चुके हैं पिटबुल
पिटबुल और मिस्टर वर्ल्डवाइड के नाम से फेमस सिंगर का असली नाम अर्मांडो क्रिश्चियन पेरेज है। 39 साल के पिटबुल ने सिंगिंग के लिए कई बड़े अवॉर्ड जीते हैं। उन्होंने साल 2016 में बेस्ट लेटिन रॉक कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। पिटबुल का डेब्यू एल्बम मियामी था। मियामी 2004 में रिलीज हुआ था।

गुरु रंधावा और प्रियंका चोपड़ा के साथ कर चुके काम
पिटबुल पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ भी काम कर चुके हैं। दोनों का गाना स्लोली-स्लोली काफी पॉपुलर भी हुआ था। इस गाने को भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा पिटबुल बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंची एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ भी स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुके हैं। प्रियंका के साथ सिंगर एग्जॉटिक में नजर आए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2016 में ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं पिटबुल


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xrueXt

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......