'रामायण' और 'महाभारत' ने दूरदर्शन को बनाया नंबर वन चैनल, टीआरपी रेटिंग में टक्कर देने बाकी चैनलों ने शुरू किया पॉपुलर शोज का पुन: प्रसारण

लॉकडाउन के चलते सभी शोज की शूटिंग रोक दी गई है ऐसे में दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए दूरदर्शन ने एतिहासिक शो रामायण और महाभारत को दोबारा शुरू कर दिया है। फैसला सफल रहा जिसके चलते हाल ही में आई टीआरपी रेटिंग में दोनों ही शो टॉप पर रहे हैं। इसे देखते हुए अब बाकी चैनलों ने भी पुराने पॉपुलर शोज को दोबारा शुरू करने के फैसला किया है जिसके चलते अब सीआईडी, हम पांच, खिचड़ीऔर ऑफिस ऑफिस जैसे शो भी टीआरपी की रेस में आ गए हैं।

दूरदर्शन बना सबसे ज्यादा टीआरपी हासिल करने वाला चैनल

लॉकडाउन से पहले दूरदर्शन का टॉप 5 चैनल की लिस्ट में नामोनिशान तक नहीं था वहीं 'रामायण' और 'महाभारत' की वापसी के बाद अब ये नंबर वन चैनल बन चुका है। पुराने शोज की जबरदस्त वापसी देखते हुए दूरदर्न ने 12 अप्रैल को अपना नया चैनल डीडी रैट्रो भी लॉन्च कर दिया है जिसमें अब केवल पुराने पसंदीदा कार्यक्रम ही दिखाए जाएंगे।

बीएआरसी की रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा टीआरपी हासिल करने वाला चैनल दूरदर्शन है।

सोनी और कलर्स पर भी होगा पॉपुलर शोज का प्रसारण

हाल ही में कलर्स शो ने साल 2008 के शो 'बालिका वधु' को ऑनएयर कर दिया है जिसके बाद अब पॉपुलर सूपरनेचुरल शो 'नागिन' को भी शुरुआत से दिखाया जाने वाला है, इस शो ने एक लंबे समय तक टीआरपी रेटिंग चार्ट में पहले नंबर पर जगह बनाई थी। वहीं दूसरी तरफ सोनी चैनल ने भी 'आहट' और 'सीआईडी' जैसे लोकप्रिय शोज शुरू कर दिया है।

टॉप 5 शोज में तीन शो पुराने।

इन पॉपुलर शोज की हुई वापसी

ऑफिस-ऑफिस

चैनल- सब टीवी

टाइम- सोम- शुक्र, शाम 6 बजे और रात 10 बजे।

बालिका वधू

चैनल- कलर्स

टाइम- सोम- शुक्र, शाम 6 बजे ।

आहट

चैनल- सोनी टीवी

टाइम- सोम- शुक्र, रात 12 बजे।

सारा भाई VS साराभाई

चैनल- स्टार भारत

टाइम- सोम-शुक्र, सुबह 10 बजे।

खिचड़ी

चैनल- स्टार भारत

टाइम- सुबह 11 बजे।

हम पांच

चैनल- जी टीवी

टाइम- रोजाना सुबह 12 बजे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'Ramayana' and 'Mahabharata' made Doordarshan the number one channel, other channels started broadcasting popular shows again to compete in TRP ratings


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Vs3wGk

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......