कार्तिक आर्यन का अकाउंट फॉलो नहीं कर रही थीं डॉक्टर, एक्टर ने दिया मजेदार रिएक्शन
कार्तिक आर्यन ने कोरोनावायरस की जागरुकता फैलाने के लिए कोकी पूछेगा सीरीज की शुरुवात की है। इसमें कार्तिक कोरोनावायरस सर्वाइवर्स, डॉक्टर्स और कोरोना से लड़ाई में मुख्य भूमिका निभा रहे कर्मचारियों से खास बातचीत करते नजर आने वाले हैं। बीते दिन पहले एपिसोड के बाद कार्तिक जल्द ही डॉ मीमांसा बुच के साथ इसका दूसरा एपिसोड शेयर करने वाले हैं। इसका टीजर कार्तिक ने शेयर कर दिया हैं जहां डॉ ने बताया कि वो कार्तिक को इससे पहले फॉलो नहीं कर रही थीं।
कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कोकी पूछेगा सीरीज के दूसरे एपिसोड की एक झलक शेयर की है। इसमें कार्तिक कोरोनावायरस के मरीजों का इलाज कर रहीं डॉ मीमांसा से बातचीत करते दिख रहे हैं। वीडियो में डॉ ने कार्तिक से कहा, मैंने आपका अकाउंट बीती रात ही फॉलो किया है। इसके जवाब में कार्तिक हाथ जोड़ते हुए कहते हैं, ऐसा मत बोलो, बहुत बुरा लग रहा है। मैं माफी मांगता हूं। आपको कहना चाहिए की मैं सिर्फ आपको ही फॉलो करती हूं। बाकी बीच का पार्ट हम डिलीट कर देंगे।कार्तिक की ये वीडियो देखकर फैंस नए एपिसोड के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
पहले एपिसोड को मिले लाखो व्यूज
कार्तिक आर्यन ने कोकी पूछेगा का पहला एपिसोड सोमवार को रिलीज किया है। इस एपिसोड में उन्होंने पहली कोरोनावायरस की सर्वाइवर सुमिती सिंह से कुछ सवाल-जवाब किए थे। इस एपिसोड के रिलीज होने के 24 घंटो के अंदर इसे 5 लाख 41 हजार व्यूज मिल चुके हैं। 15 मिनट के इंटरव्यू में कार्तिक ने कोविड 19 से जुड़े कई जरुरी सवाल पूछे थे।
##Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RzbM60
Comments