अनुष्का शर्मा ने उतारी विराट के फैंस की नकल, टपोरी अंदाज में बोलीं- ‘ऐ कोली चौका मार ना चौका’

लॉकडाउन के चलते घर में फुरसत के पल बिता रहे अनुष्का और विराट एक दूसरों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। कई दिनों से क्रिकेट फील्ड से दूर विराट कोहली को अपने फैंस की याद ना सताए इसलिए अनुष्का शर्मा ने खुद उनके फैन की नकल उतारी है। इस दौरान विराट कोहली का अजीब रिएक्शन भी देखने मिला।

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें वो विराट की फैन बनी नजर आ रही हैं। इसमें वो विराट से टपोरी लहजे में कह रही हैं, 'ऐ कोली, कोली चौका मार ना चौका, क्या कर रहा है, चौका मार'।

इस फनी वीडियो के साथ अनुष्का लिखती हैं, 'मुझे लगा ये फील्ड को मिस कर रहे होंगे। प्यार के साथ इन्हें लाखों फैंस से ये भी मिलता है। इन्हें इस तरह के फैंस तो सच में याद आ रहे होंगे तो मैंने इन्हें ये एक्सपीरिएंस दिया है'।

कार्तिक आर्यन भी विराट कोहली के फैन

अनुष्का की इस वीडियो पर कार्तिक आर्यन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं ऐसा वाला फैन हूं'। इसके अलावा अर्जुन कपूर, दिया मिर्जा, करण जौहर, काजल अग्रवाल और जरीन खान ने भी अपने मजेदार कमेंट्स किए हैं। अनुष्का विराट की ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

अनुष्का की पोस्ट पर कार्तिक का कमेंट।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Anushka Sharma imitates Virat's fans, says in a tapori style - 'Ae Kohli Chauka Maar Na Chauka'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VB0m2X

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......