सीक्रेट वेडिंग की तस्वीरें शेयर कर ट्रोल हुईं राखी सावंत, सोशल मीडिया पर मिल रहे हैं फनी रिएक्शन
अपने काम से ज्यादा अपनी नौटंकी से चर्चा का विषय बनी रहने वालीं राखीं इन दिनों अपनी सीक्रेट वेडिंग के चलते खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कई महीनों से शादी शुदा जिंदगी में रह रहीं राखी सावंत ने अब तक पति की ना ही कोई तस्वीर शेयर की है ना ही कोई पुख्ता जानकारी दी है। अब राखी ने फिर एक बार अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।
हाल ही में राखी ने दुल्हन बनें रस्में करती हुईं कई तस्वीरें शेयर की हैं जिनसे उनके पति के हिस्से को क्रॉप किया गया है। इसे देखकर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा, ‘खुद से ही शादी कर ली क्या’। वहीं एक दूसरा यूजर लिखता है, ‘मैम प्लीज सच बताओ कि आप एक सस्ती फिल्म का ऑडिशन देने गए थे, मगर आपकी ओवरएक्टिंग के वजह से आप रिजेक्ट हो गईं’।
राखी ने तस्वीरों की सीरीज करते हुए कोर्ट मैरिज, क्रिश्चन वैडिंग और हिंदु वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें पोस्ट की हैं। राखी सावंत ने 28 जुलाई 2019 में सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। बाद में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने पति को एनआरआई बताया है जिनका नाम रितेश है। शादी के कुछ दिनों बाद से ही राखी कभी हनीमून तो कभी सिंदूर लगाए हुए तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। मगर पति की तस्वीर शेयर ना करने के कारण लोगों को उनपर अब भी यकीन नहीं है।
##
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yp5mj6
Comments