अनुपम ने शेयर किया लताजी का भेजा अनमोल वीडियो, राष्ट्रगान गाते दिखे गुरुदेव रबिंद्रनाथ टैगोर

देश में जारी लॉकडाउन के बीच एक्टर अनुपम खेर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, और रोजाना नए-नए वीडियो शेयर करते हुए फैंस से रूबरू हो रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खास वीडियो शेयर किया, जिसमें गुरुदेव रबिंद्रनाथ टैगोर अपने ही लिखे देश के राष्ट्रगान को गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि ये अनमोल उपहार उन्हें लता मंगेशकर से मिला है।

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'सुरों की साम्राज्ञी लता मंगेशकर के संग्रह से आपके साथ एक और अनमोल उपहार साझा कर रहा हूं। ये अद्भुत वीडियो उन्होंने मुझे भेजा था, जिसमें हमारे राष्ट्रगान के लेखक और संगीतकार गुरुदेव रबिंद्रनाथ टैगोर खुद इसे गा रहे हैं। मुझे दूसरों के बारे में तो नहीं पता, लेकिन मैंने इसे पहली बार देखा और रोंगटे खड़े हो गए। लता जी धन्यवाद। जय हो और जय हिंद। #राष्ट्रगान'

पहले शेयर किया थालता जी का एक गाना

इससे कुछ ही दिन पहले अनुपम ने अपनी एक पोस्ट में लता जी के साथ फोन पर हुई अपनी बातचीत के बारे में बताया था। उन्होंने लिखा था कि 'मैं भाग्यशाली हो गया, जब मैंने लता मंगेशकर जी को लैंडलाइन नंबर पर फोन लगाया और खुद उन्होंने वास्तव में फोन उठाया। इसके बाद कुल 9 मिनट तक उनके साथ आनंद देने वाली बातचीत हुई। ये किसी उपचार से कम नहीं था। लता जी एक 'राष्ट्रीय निधि' हैं और सभी भारतीयों के लिए एक आशीर्वाद हैं। 'जीवन के सबसे बड़े उपहार' के रूप में उन्होंने मुझे अपने कुछ वीडियो भेजे हैं। उनमें से अपने पसंदीदा गानों में से एक की मूल रिकॉर्डिंग को मैं यहां शेयर कर रहा हूं। जो कि उम्मीद और भरोसे पर है, जिसकी बहुत जरूरत है। इसका आनंद लें।'

##



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अनुपम खेर ने इससे पहले लताजी का भेजा मूल रिकॉर्डिंग का एक वीडियो शेयर किया था। (फोटो-वीडियो साभारः अनुपम खेर के सोशल मीडिया अकाउंट से)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3akgfA5

Comments

Popular posts from this blog

ऐश्वर्या राय के इस गाने पर नुसरत फतह अली खान के फैन हुए नाराज......