रकुल प्रीत सिंह ने लिया टी-शर्ट चैलेंज, बोलीं- 'सीधे टी-शर्ट पहनकर बोर हो चुकी हूं'
लॉकडाउन में कई सेलेब्स अपने घरों में रहकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ऐसे में कई सेलेब्स इन दिनों ट्रेंड पर चल रहे चैलेंज में भी हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में घर पर बोर हो रहीं रकुल प्रीत सिंह ने भी टी-शर्ट चैलेंज को पूरा किया है।
रकुल प्रीत ने शनिवार को अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने उल्टा खड़े होकर टी-शर्ट पहनी है। काफी आसानी से इस चैलेंज को पूरा करते हुए रकुल प्रीत कहती हैं, ‘मैं नॉर्मल तरीके से टी-शर्ट पहनकर काफी बोर हो गई थी। क्वारैंटीन लाईफ। वीकेंड चैलेंज। तो ये टास्क है आप सबके लिए। ये सूपर एलीवेटेड प्लैंक की तरह है। आपकी कोर के लिए भी अच्छा है’।
खुद इस चैलेंज को पूरा करने के बाद रकुल ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और हाल ही में ‘गिल्टी’ में नजर आ चुकीं अकांक्षा रंजन को इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया है। रकुल की पोस्ट पर आकांक्षा ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये क्वारैंटीन लाइफ पहले ही मुश्किल थी, खैर में इसे लेती हूं’। रकुल प्रीत से पहले नेहा शर्मा ने भी बखूबी इस चैलेंज को पूरा किया था।
रकुल की पोस्ट पर आकांक्षा रंजन का कमेंट।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2xkIKjJ
Comments