प्रीति जिंटा ने पूरा किया 'बॉटल स्क्वाट चैलेंज', वीडियो शेयर कर शाहरुख-ऋतिक समेत कई सेलेब्स को नोमिनेट किया
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गईं, लेकिनसोशल मीडिया के जरिए वे अब भीभारतीय फैंस से जुड़ी हुई हैं। कोरोना के खतरे को देख प्रीति भी फिलहाल क्वारैंटाइन में हैं और तरह-तरह के काम करते हुए खुद को व्यस्त रख रही हैं। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे बॉटल 'स्क्वाट चैलेंज' को पूरा करती दिखीं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'ये लो चैलेंज पूरा हुआ। बोतल नीचे, बोतल ऊपर। #बॉटल्सस्क्वाटचैलेंज। अपने सिर पर एक खाली बोतल को रखकर (बैलेंस के साथ) 10 स्क्वाट पूरे करें। #26वां दिन। मैं उन सभी को जो इसे देख रहे हैं और सलमान खान, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, एमएस धोनी, विराट कोहली, युवराज सिंह, कटरीना कैफ, करण जौहर, ब्रेट ली, सोनाक्षी सिन्हा को इस चैलेंज के लिए नोमिनेट करती हूं।'#Quarantine #StayHome #staysafe #pzfit
चैलेंज पूरा होते ही बोलीं- डन
प्रीति ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें वे सिर पर एक खाली बॉटल को रखकर उठक-बैठक लगाते दिखीं। उन्होंने 10 स्क्वाट का चैलेंज लिया था, और इतने स्क्वाट पूरे होते ही वो खुशी से कहती हैं 'डन'। इस दौरान वे ब्लैक कलर की शॉर्ट-योगा-कैप्री के साथ ब्लू टीशर्ट पहने दिखीं। इसके साथ ही उन्होंने स्पोर्ट्स शूज और ग्लेअर्स भी पहन रखे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aYoJhH
Comments